मनोरंजन

शाहरुख खान को बड़ा झटका, NCB ड्रग्स मामले में बेटे आर्यन खान को कभी भी कर सकती है गिरफ्तार

jantaserishta.com
3 Oct 2021 3:13 PM IST
शाहरुख खान को बड़ा झटका, NCB ड्रग्स मामले में बेटे आर्यन खान को कभी भी कर सकती है गिरफ्तार
x

मुंबई. मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (NCB) की टीम सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ कर रही है. News18 को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आर्यन खान को NCB की टीम किसी भी वक्‍त गिरफ्तार कर सकती है. NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन खान से ब्यूरो के दक्षिणी मुंबई स्थित ऑफिस में पूछताछ की जा रही है. अभी तक की जानकारी के मुताबिक आर्यन खान के मोबाइल चैट से एनसीबी की टीम को कई अहम जानकारी हाथ लगी है. ऐसे में आर्यन खान की मुश्किलें अब बढ़ सकती हैं.

News18 की रिपोर्ट के मुताबिक शीर्ष सूत्रों ने को बताया कि आर्यन खान के फोन की शुरुआती स्कैनिंग में ऐसे मैसेज मिले हैं जो दिखाते हैं कि वह नियमित रूप से ड्रग्स का सेवन किया करते थे और ड्रग्‍स मंगाया करते थे. सूत्रों ने कहा कि आर्यन खान के खिलाफ मामला काफी 'मजबूत' है और केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी पूछताछ के बाद उन्‍हें गिरफ्तार कर सकते हैं. सूत्रों ने News18 को बताया कि आर्यन की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है.
सूत्रों ने बताया कि इस मामले में सात अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है और उनके गिरफ्तार होने की संभावना है. मुंबई तट पर एक क्रूज पर एक कथित रेव पार्टी में छापेमारी के सिलसिले में आठ लोगों (आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, नुपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर, गोमित चोपड़ा) से पूछताछ की जा रही है.
बता दें कि शनिवार को मुंबई से गोवा जा रही एक क्रूज पर छापा मारकर एनसीबी की टीम ने ड्रग्‍स पार्टी करते हुए शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ 12 लोगों को हिरासत में लिया था. इन लोगों के पास से कोकीन, एलएसडी, हशीश और एमडी जैसी दवाएं बरामद की गई थीं. बता दें कि दिल्‍ली के ड्रग पैडलर ने कोकीन की सप्‍लाई की थी जबकि एलएसडी ऑनलाइन खरीदा गया था. क्रूज पर अन्य हस्तियां भी थीं, लेकिन उनके पास से कोई ड्रग्स बरामद नहीं किया गया. उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story