मनोरंजन
BIG BREAKING: ईडी को बड़ा झटका, एक्ट्रेस को लेकर आई ये खबर
jantaserishta.com
27 Jan 2023 11:27 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के मामले में आरोपी बनी बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडीस को दुबई जाने की अनुमति दे दी। फर्नाडीस ने पेप्सिको इंडिया कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बनने के लिए 27 से 30 जनवरी तक दुबई यात्रा के लिए बुधवार को आवेदन किया था।
पटियाला हाउस कोर्ट ने फर्नाडीस की इस बात पर गौर दिया कि उनका कंपनी के साथ एक कांट्रैक्ट है और अगर वह नहीं जाती है तो उस पर मुकदमा चलाया जा सकता है।
वह 29 जनवरी को अन्य सितारों के साथ कार्यक्रम में परफॉर्म करेंगी।
हालांकि, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक्ट्रेस की दुबई यात्रा को अनुमित देने का विरोध किया और कहा कि एक्ट्रेस ने पहले ऐसी कोई बात नहीं कही थी।
पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने शुक्रवार को राहत देते हुए कहा कि उनकी प्रोफेशनल करियर भी है और उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता।
सोमवार को उन्होंने एक्ट्रेस को व्यक्तिगत पेशी से एक दिन की छूट दी थी।
न्यायाधीश को मामले में आरोप तय करने पर दलीलें सुननी थीं, लेकिन सुनवाई 15 फरवरी के लिए स्थगित कर दी।
फर्नाडीस ने पिछले साल दिसंबर में भी बहरीन में अपनी बीमार मां से मिलने के लिए विदेश जाने की मांग की थी। लेकिन, अदालत उन्हें विदेश यात्रा की अनुमति देने को तैयार नहीं थी।
चंद्रशेखर ने कथित तौर पर जैकलीन को बहुत महंगे गिफ्ट भेजे थे। उसने अपनी जमानत अवधि के दौरान एक्ट्रेस के लिए मुंबई से चेन्नई के लिए एक चाटर्ड फ्लाइट भी बुक की थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





