मनोरंजन
एक्ट्रेस को बड़ा झटका: नोरा फतेही ने जैकलीन के खिलाफ की मानहानि की शिकायत, जानें मामला
jantaserishta.com
12 Dec 2022 5:18 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: सुकेश चंद्रशेखर से जुडे़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में नया मोड़ आया है. बॉलीवुड की दो एक्ट्रेसेस इस केस की वजह से आमने सामने खड़ी हो गई हैं. नोरा फतेही ने दिल्ली कोर्ट में जैकलीन फर्नांडीज और कई मीडिया कंपनियों के खिलाफ मानहानि केस किया है.
नोरा फतेही का आरोप है कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 215 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनका नाम जबरन इस्तेमाल किया गया है. एक्ट्रेस का कहना है कि सुकेश से उनका कोई सीधा संपर्क नहीं था. वो सुकेश की पत्नी लीना मारिया पॉल के जरिए सुकेश को जानती थीं. नोरा ने सुकेश चंद्रशेखर से गिफ्ट्स लेने का खंडन किया है. नोरा का कहना है कि मीडिया ट्रायल की वजह से उनकी रेप्यूटेशन को ठेस पहुंची है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





