मनोरंजन

एक्टर आमिर खान को तगड़ा झटका

jantaserishta.com
11 Aug 2022 3:16 PM IST
एक्टर आमिर खान को तगड़ा झटका
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: आमिर खान की मचअवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा सिनेमाघरों में आज रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर लोगों के मिक्स्ड रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. हालांकि, ज्यादातर लोगों को आमिर की फिल्म पसंद आ रही है. सेलेब्स से लेकर कई फैंस तक फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं. आमिर की एक्टिंग की भी काफी सराहना हो रही है. लेकिन इस खबर से आमिर को झटका लग सकता है.

बॉयकॉट ट्रेंड की वजह से आमिर खान की फिल्म को लेकर काफी बज क्रिएट हुआ है. कई लोग आमिर की फिल्म को देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं. लेकिन आमिर खान की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. आमिर की ड्रीम प्रोजेक्ट लाल सिंह चड्ढा आज ही रिलीज हुई है और अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है.
जी हां आपने सही सुना. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लाल सिंह चड्ढा को Tamilrockers, movierulz और पाइरेसी बेस्ड कई वेबसाइट पर लीक कर दी गई है. Telegram पर भी फिल्म के लीक होने की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि कुछ टेलीग्राम ग्रुप्स पर फिल्म को फ्री में डाउनलोड करने के ऑप्शन में दिए जा रहे हैं.
रिलीज के दिन ही फिल्म के लीक होने से लाल सिंह चड्ढा के बिजनेस को नुकसान हो सकता है. आमिर खान ने अपने फैंस से रिक्वेस्ट की थी कि वो उनकी फिल्म देखने थिएटर्स जरूर जाएं. ऐसे में फिल्म के लीक होने से लोग इसे ऑनलाइन देखेंगे तो सीधा असर फिल्म की कमाई पर पड़ेगा. लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब कोई फिल्म ऑनलाइन लीक हुई है. इससे पहले भी कई फिल्में लीक हो चुकी हैं.
लाल सिंह चड्ढा ऑस्कर विनिंग हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की रीमेक है. ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. आमिर खान की इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की रक्षा बंधन के साथ क्लैश हो रहा है. अब देखते हैं किस फिल्म को दर्शकों का ज्यादा प्यार मिलता है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story