मनोरंजन
जब अमिताभ बच्चन ने कहा, बेटे अभिषेक को 'कौन बनेगा करोड़पति' में बुलाकर बड़ी गलती' की
jantaserishta.com
15 Nov 2024 2:52 PM IST

x
मुंबई: अभिनेता अभिषेक बच्चन अपने पिता और मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर नजर आएंगे। क्विज-आधारित इस रियलिटी शो में पिता-पुत्र की यह जोड़ी कुछ मजेदार पल बिताती नजर आएगी।
चैनल की ओर से इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक प्रोमो में अभिषेक को डिनर टेबल पर "कौन बनेगा करोड़पति" से जुड़ी बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। अभिषेक ने कहा, “हमारे घर में जब पूरा परिवार एक साथ मिल कर खाना खाता है और कोई उस दौरान सवाल पूछता है, तो परिवार के सभी बच्चे एक साथ बोलते हैं सात करोड़।''
यह सुनकर अमिताभ के चेहरे की रंगत उड़ गई, बाद में वह यह कहते हुए दिखाई दिए, "बहुत बड़ी गलती कर दी इनको यहां बुलाकर।'' इसके बाद अभिषेक अपने पिता की नकल करते हुए चिल्लाते हैं "7 करोड़" और फिल्म निर्माता शूजित सरकार हंसते हुए नजर आते हैं। अभिषेक और शूजित अपनी आगामी फिल्म "आई वांट टू टॉक" के प्रचार के लिए शो में आए थे। यह फिल्म पिता-बेटी के रिश्ते की कहानी बताती है। जहां अर्जुन (अभिषेक द्वारा अभिनीत) एक ऐसी बीमारी से लड़ रहा है, जो आंतरिक के साथ-साथ उसकी जिंदगी को पूरी तरह से बदल देती है। इस फिल्म में जॉनी लीवर, जयंत कृपलानी और अहिल्या बामरू भी हैं।
अभिषेक ने बताया कि फिल्म के लिए किसी तरह की प्रोस्थेटिक्स की जरूरत नहीं पड़ी और उन्होंने फिल्म के लिए वजन भी बढ़ाया है। अभिषेक ने फिल्म के पोस्टर की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनका पेट काफी बड़ा है और अब मैं इस आकार में नहीं हूं। लेकिन यह एक सीखने का अनुभव रहा है। यह जीवन बदलने वाला अनुभव रहा है, और मुझे उम्मीद है कि हम सिनेमा में या फिल्म देखने में बिताए जाने वाले आपके दो तीन घंटों में कुछ बदलाव लाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने कहा, "कभी भी किसी फिल्म के लिए वजन मत बढ़ाइए। मेरा विश्वास कीजिए, मेरी उम्र में, कुछ समय बाद वजन कम करना बहुत मुश्किल हो जाता है। राइजिंग सन फिल्म्स के तहत रॉनी लाहिरी और शूजित सरकार द्वारा निर्मित ‘आई वांट टू टॉक’ 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





