मनोरंजन

बिग बी को अभिषेक बच्चन की उपलब्धियों पर 'गर्व'

Rani Sahu
25 March 2023 9:34 AM GMT
बिग बी को अभिषेक बच्चन की उपलब्धियों पर गर्व
x
मुंबई (आईएएनएस)| मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक का एक वीडियो शेयर किया और कहा कि उन्हें उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। अमिताभ ने ट्विटर पर अपने फैंस द्वारा बनाया गया एक वीडियो शेयर किया, जिसे वह अपनी एक्सटेंटिड फैमली या ईएफ कहते हैं।
वीडियो में सिने-आइकॉन को अपने बेटे के लिए ताली बजाते हुए दिखाया गया है। अभिषेक आते हैं और उन्हें गले लगाते हैं। वह फिर अपने पिता का हाथ पकड़कर स्टेज की ओर चलते है। यह अभिषेक की उपलब्धियों को दर्शाती है।
क्लिप को कैप्शन देते हुए, अमिताभ ने लिखा: मेरा गौरव अभिषेक .. आपकी उपलब्धियों पर गर्व है .. चुपचाप, बिना किसी शोर के, सबसे जोर से शोर करने के लिए !!!
इस बीच, 'प्रोजेक्ट के' के सेट पर घायल हुए अमिताभ ने साझा किया कि उन्होंने अपनी शूटिंग फिर से शुरू कर दी है क्योंकि काम से बेहतर कोई पासटाइम नहीं है।
'प्रोजेक्ट के' अश्विनी दत्त द्वारा लिखित और निर्देशित साइंस फिक्शन फिल्म है। तेलुगु और हिंदी में एक साथ शूट किए जा रहे इस शो में अमिताभ, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी हैं।
--आईएएनएस
Next Story