मनोरंजन

ससुराल में ढोल नगाड़ों के साथ किया गया नेहा कक्कड़ का वेलकम...ऐसे निभाई गयी रस्में...देखें VIDEO

Gulabi
26 Oct 2020 8:20 PM IST
ससुराल में ढोल नगाड़ों के साथ किया गया नेहा कक्कड़ का वेलकम...ऐसे निभाई गयी रस्में...देखें VIDEO
x
फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ की शादी को लेकर इंटरनेट पर भी काफी बज देखने को मिला।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ की शादी को लेकर इंटरनेट पर भी काफी बज देखने को मिला। नेहा ने 24 अक्टूबर को दिल्ली के एक गुरुद्वारे रोहनप्रीत सिंह से शादी रचाई

इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। अब जब 'नेहू दा व्याह' हो चुका है तो नई नवेली दुल्हन विदा होकर अपने ससुराल यानि रोहनप्रीत सिंह के घर पहुंच चुकी हैं। जहां उनका जोरदार तरीके से स्वागत हुआ।

रोहन के घर में नई बहू का स्वागत ढोल नगाड़ों के साथ किया गया। इस दौरान नेहा और रोहन भी मस्त होकर डांस करते दिख रहे हैं। नेहा ने क्रीम कलर का सूटन पहना हुआ है तो वहीं रोहनप्रीत ट्रेक सूट में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा ससुराल में नेहा ने कई रस्में की,जिसकी वीडियोज सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। इन वीडियोज में नेहा काफी मस्ती करती दिख रही हैं।

बता दें कि नेहा कक्कड़ ने 9 अक्टूबर को एक फोटो शेयर कर रोहनप्रीत सिंह के साथ अपने रिश्ते को ऑफिश्यल किया था। खबरें हैं कि शादी के बाद नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह 26 अक्टूबर को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देने वाले हैं।

Next Story