मनोरंजन

भूमिका चावला ने साझा की 28 साल पुरानी यादें, अपने फिल्मी सफर की दिखाई झलक

jantaserishta.com
8 April 2026 10:35 AM IST
भूमिका चावला ने साझा की 28 साल पुरानी यादें, अपने फिल्मी सफर की दिखाई झलक
x
मुंबई: बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री भूमिका चावला ने जीवन के 28 साल पुराने पन्नों को याद किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए अपनी फिल्मी यात्रा और जीवन में निभाए गए कई अलग-अलग रोल्स के अनुभवों को फैंस के साथ साझा किया।
भूमिका ने इंस्टाग्राम पर कुछ पुराने फोटो शेयर किए, जिन्हें मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी ने शूट किया था। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, ''कितना समय बीत गया है… जीवन तस्वीरों में कैद है… 1998 की ये तस्वीर है, 28 साल कैसे निकल गए, लगता है जैसे एक उम्र बीत गई।''
भूमिका ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने अलग-अलग किरदारों के बारे में भी लिखा। उन्होंने कहा, "जीवन में मैंने कई भूमिकाएंं निभाईं – एक बेटी, पत्नी, मां, बहन और दोस्त। इन सभी अनुभव ने मुझे मजबूत बनाया और जीवन की सीख प्रदान की।''
उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि जीवन में सफलता और असफलता दोनों ही आती हैं। इन दोनों से ही इंसान सीखता है और मजबूत बनता है। फिल्मी दुनिया में आने से पहले और उसके दौरान कई चुनौतियां थीं, लेकिन हर चुनौती ने उन्हें और ज्यादा समझदार और बहुआयामी कलाकार बनाया।
अभिनेत्री के बारे में बात करें, तो भूमिका का असली नाम रचना चावला है। उन्होंने 2000 में तेलुगु फिल्म 'युवकुडु' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने कई सफल साउथ इंडियन फिल्मों में काम किया, जिनमें 'जय चिरंजीवी', 'सिल्लुनू ओरु काधल', 'बद्री', 'खुशी', 'ओक्काडु', 'सिंहाद्री' और 'मिडिल क्लास अब्बाई' शामिल हैं।
भूमिका का बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'तेरे नाम' (2003) से हुआ, जिसमें उन्होंने सलमान खान के साथ काम किया। यह फिल्म तमिल फिल्म 'सेथु' की रीमेक थी और रिलीज के समय इसे कल्ट क्लासिक माना गया। भूमिका चावला को आखिरी बार फिल्म 'स्कूल' में देखा गया, जो 2025 में तमिल में रिलीज हुई थी। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन आर. के. विद्याधरन ने किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story