मनोरंजन

बहन समीक्षा को भूमि पेडनेकर ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, देर रात दोस्तों संग किया बर्थडे सेलिब्रेशन

Neha Dani
24 Feb 2022 4:26 AM GMT
बहन समीक्षा को भूमि पेडनेकर ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, देर रात दोस्तों संग किया बर्थडे सेलिब्रेशन
x
इसमें उनके साथ राजकुमार राव थे। वहीं समीक्षा बाॅलीवुड इंडस्ट्री से दूर हैं।

बाॅलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर बी-टाउन की जानी मानी हसीना हैं। उन्होंने अब तक कई हिट फिल्में दी। वहीं भूमि की बहन समीक्षा पेडनेकर भी अक्सर खबरों में बनीं रहती हैं।

समीक्षा आज यानि 23 फरवरी को अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खान दिन पर हर किसी ने उन्हें बधाई धी। वहीं बर्थडे का सेलिब्रेशन समीक्षा ने 22 फरवरी से ही शुरु कर दिया।
इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें भूमि ने इंस्टा पर शेयर की हैं। बहन के बर्थडे सेलिब्रेशन में भूमि का स्टनिंग लुक देखने को मिला। लुक की बात करें तो भूमि अपनी बर्थडे गर्ल बहन के साथ ट्विनिंग किए नजर आईं।


पेडनेकर सिस्टर्स ब्लैक आउटफिट में कमाल की लगी। एक तस्वीर में भूमि बहन समीक्षा का हाथ थामें मुस्कुरा रही हैं।
वहीं एक तस्वीर में समीक्षा केक काट कर रही हैं। कुछ तस्वीरों में पेडनेकर सिस्टर्स अपनी फैमिली और दोस्तों संग पोज दे रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो भूमि हाल ही में फिल्म बधाई दो में नजर आईं थीं। इसमें उनके साथ राजकुमार राव थे। वहीं समीक्षा बाॅलीवुड इंडस्ट्री से दूर हैं।



Next Story