मनोरंजन

भूमि पेडनेकर ने अपनी पहली फिल्म दम लगा के हईशा के 8 साल पूरे होने पर थिएटर रिलीज

Kajal Dubey
27 Feb 2023 4:38 PM GMT
भूमि पेडनेकर ने अपनी पहली फिल्म दम लगा के हईशा के 8 साल पूरे होने पर थिएटर रिलीज
x
पहली फिल्म में नजर आया था भूमि का अलग अंदाज

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भूमि पेडनेकर ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत एक खास रोल से की थी। वो था - फिल्म दम लगा के हईशा में संध्या का रोल। इस फिल्म में भूमि एक चबी लड़की के रोल में नजर आई थीं। फिल्म में आयुष्मान खुराना उनके अपोजिट थे। आज सोमवार को इस फिल्म को 8 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके को याद करते हुए भूमि ने फिल्म का एक ऐसा सीन फैंस से शेयर किया है, जिसे फिल्म से काट दिया गया था। इसके साथ भूमि ने अपनी पहली और खास फिल्म के बारे में लिखा - ये रहा मेरे पहले प्यार का पहला डिलीट किया गया सीन।

भूमि ने शेयर किए अनदेखे सीन

भूमि पेडनेकर ने अपनी पहली फिल्म दम लगा के हईशा के 8 साल पूरे होने पर थिएटर रिलीज से पहले फिल्म से काटे गए अनदेखे सीन शेयर किए। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "पहला हमेशा खास होता है। मुझे विश्वास नहीं हो रहा इस फिल्म को 8 साल पूरे हो गए हैं! मैं एक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत एक ऐसी फिल्म से करने के लिए काफी भाग्यशाली हूं, जिसने भारतीय एक्ट्रेस को एक ही रूप में पेश किए जाने की प्रथा को तोड़ा। मुझे यशराज की नई हीरोइन होने पर प्राउड है, जो रियल, ऑथेंटिक, प्राउड, खुद से प्यार करने वाली, बॉडी पॉजिटिव और एक ऐसी लड़की थी जो बहुत खूबसूरत थी। बॉडी शेमिंग समाज की सबसे बड़ी बुराई है। चलो सभी लोगों की आत्मनिर्भरता को सेलिब्रेट करते हैं। दम लगा के हईशा के 8 साल"।

पहली फिल्म में नजर आया था भूमि का अलग अंदाज

भूमि अपने करियर में अलग तरह की फिल्में करने के लिए जानी जाती हैं। उनकी पहली ही फिल्म दम लगा के हईशा में उन्होंने 15 किलो वजन बढ़ा लिया था। फिल्म के दौरान उनका वजन 80 किलो हो गया था। भारतीय सिनेमा में जहां एक्ट्रेस स्लिम रहना चाहती हैं, वहीं भूमि ने वजन बढ़ाकर पहली ही फिल्म से लोगों के दिलों में जगह बनाई थी।

Kajal Dubey

Kajal Dubey

    Next Story