मनोरंजन
ब्लैक डीपनेक ड्रेस में भूमि पेडनेकर ने दिए इतने किलर पोज, देखें Video
Rounak Dey
12 July 2022 10:45 AM IST

x
इंटरनेट पर उनके इस वीडियो को काफी सारे लोग देख रहे हैं और उसकी चर्चा कर रहे हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने साल 2015 में फिल्म 'दम लगाके हैशा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. अपने करियर की शुरुआत में भूमि को उनके वजन और मोटापे को लेकर खूब ट्रोल किया गया था. फिल्म में भी उन्हें एक मोटी महिला का रोल दिया गया था. उस दौरान वो करीब 89 किलो थी और इसी के चलते वो कई लोगों के निशाने पर भी आ गई थी. लोगों ने कहा कि इतनी मोटी होने के बावजूद वो एक्ट्रेस कैसे बन गई? इस तरह से कई सारे कमेंट्स उन पर किए गए.
अब भूमि ने करीब 30 किलो वजन घटा लिया है और उनके फिटनेस को देखकर लोग हैरान हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो अपने बेहद सेक्सी और ग्लैमरस अवतार में पोज करती हुई, इंटरनेट पर उनके इस वीडियो को काफी सारे लोग देख रहे हैं और उसकी चर्चा कर रहे हैं.
Next Story





