मनोरंजन
रिलीज हुआ 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' नया गाना 'Rammo Rammo', देखें VIDEO
Shubhra Nandy
11 Aug 2021 7:58 AM IST

x
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ (Bhuj: The Pride Of India) का लोगों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है.
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' (Bhuj: The Pride Of India) का लोगों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, अम्मी विर्क, नोरा फतेही और शरद केलकर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. जैसा कि नाम से ही साफ है कि फिल्म में देशभक्ति कूट-कूट कर भरी है. देश प्रेम की कहानी पर बनी यह फिल्म 13 अगस्त तो डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज होगी.
इसी बीच फिल्म का एक नया गाना 'रामो रामो (Rammo Rammo)' रिलीज कर दिया गया है. रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. इस गाने में संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा नजर आ रही हैं और गाने में इन दोनों के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है. इस गाने को उदित नारायण, नीति मोहन और पलक मुच्छली ने मिलकर गाया है. वहीं, गाने का लिरिक्स मनोज मुंतशिर का है और संगीत है तनिष्क बागची का.
अजय देवगन की देशभक्ति और एक्शन से भरी फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' के लिए दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा सुंदरबेन जेठा मधारपर्या के रोल में नजर आएंगी. जो एक जांबाज समाज सेविका थीं, उन्होंने 299 महिलाओं के साथ भारतीय सेना का साथ दिया था. महिलाओं की इस बहादुर फौज ने सेना के लिए रनवे तैयार किया था. बात करें फिल्म की तो 'भुज' एक वॉर एक्शन फिल्म है, जो 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध की सच्ची कहानी पर आधारित है. अजय देवगन इसमें इंडियन एयरफोर्स के विंग कमांडर विजय कार्णिक का किरदार निभा रहे हैं. अभिषेक दुधिया की बतौर निर्देशक ये पहली फिल्म है.
Next Story





