मनोरंजन

कच्चा बादाम गाने वाले भुबन बड्याकर ने रिकॉर्ड किया नया SONG, आपने देखा क्या?

jantaserishta.com
5 March 2022 5:35 PM IST
कच्चा बादाम गाने वाले भुबन बड्याकर ने रिकॉर्ड किया नया SONG, आपने देखा क्या?
x
देखें वीडियो।

नई दिल्ली: 'कच्चा बादाम' (Kacha Badam) सिंगर भुबन बड्याकर के नए गाने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए गुडन्यूज है. अपने एक गाने से रातों रात फेमस हुए भुबन बड्याकर अपना नया गाना लेकर हाजिर हैं. भुबन बड्याकर का ये गाना काफी खास है, क्योंकि इस गाने का लिंक उनके पिछले दिनों हुए एक्सीडेंट से है.

कुछ दिनों पहले की ही बात है जब एक दुखद खबर आई थी. भुबन बड्याकर (Bhuban Badyakar) का एक्सीडेंट हो गया था. इस हादसे में उन्हें चोट आई थी. वे अपने बीरभूम में अस्पताल में एडमिट रहे थे. भुबन बड्याकर अपनी नई गाड़ी को चलाने की कोशिश कर रहे थे. तभी उनकी गाड़ी की दीवार में टक्कर हो गई. जिससे उनके चेहरे पर चोट आई थी. रिकवर होने के बाद वे अपने घर लौट आए हैं.
ठीक होते ही उन्होंने अपना नया गाना (Song) भी बना लिया. उनके नए गाने का नाम Amar Notun Gari है, जिसका मतलब है 'मेरी नई गाड़ी'. इस हादसे और अपने नए गाने के बारे में भुबन बड्याकर बोले- मैंने एक सेकंड हैंड गाड़ी खरीदी. मैं उसे चलाने की कोशिश कर रहा था. तभी दीवार से मैं टकरा गया. मुझे चोट लगी. अब मैं बिल्कुल ठीक हूं. तो मैंने सोचा कि नई गाड़ी पर गाना बनाऊ.
मजेदार बात ये है कि भुबन बड्याकर का नया गाना 'Amar Notun Gari' बताता है कैसे उनका एक्सीडेंट हुआ और कैसे भगवान ने उन्हें बड़ी चोट लगने से बचाया. भुवन के इन नए गाने की सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story