भूल चुक माफ Collection दिन 4: भूल चुक माफ मंडे टेस्ट में फेल या पास? अचानक बदले आंकड़े

New Delhi.नई दिल्ली। भूल चुक माफ़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 4: निर्माता दिनेश विजान का प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स मौजूदा समय में हिट फिल्मों की गारंटी बन गया है। इसके बैनर तले हाल ही में राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म भूल चुक माफ़ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश करते हुए इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड तक कमाल की कमाई की।अब भूल चुक माफ़ वीकडे पर आई है और मंडे टेस्ट इसके लिए बड़ी चुनौती थी।
ऐसे में आइए जानते हैं कि यह फिल्म सोमवार को असरदार कलेक्शन करने में सफल रही है या नहीं।सोमवार रहा शानदारऐसा माना जाता है कि अगर कोई फिल्म मंडे टेस्ट पास कर लेती है तो उसके हिट होने के चांस उतने ही ज्यादा होते हैं। भूल चुक माफ़ ने भी इसी फॉर्मूले को अपनाया है और सोमवार को शानदार कलेक्शन दिखाया है। सैकैनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के चौथे दिन राजकुमार राव की इस फिल्म ने करीब 4 करोड़ की शानदार कमाई की है, जो वीकडे के आधार पर असरदार है।





