मनोरंजन

Bhool चूक माफ बॉक्स ऑफिस: दूसरे संडे मचाया धमाल, कमाई में जबरदस्त उछाल

Ashish verma
1 Jun 2025 7:30 PM IST
Bhool चूक माफ बॉक्स ऑफिस: दूसरे संडे मचाया धमाल, कमाई में जबरदस्त उछाल
x
Bhool चूक माफ दूसरे संडे मचाया धमाल

New Delhi..नई दिल्ली। अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ़ 23 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस टाइमलूप कॉमेडी फिल्म ने अब तक सिनेमाघरों में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। जिसके चलते इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन दिखाया है।वीकेंड के मौके पर रिलीज के 10वें दिन एक बार फिर भूल चूक माफ़ की कमाई में जबरदस्त उछाल आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।

आइए जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे रविवार को कितने करोड़ का कारोबार किया है।भूल चूक माफ़ ने 10वें दिन लॉटरी मार दीआमतौर पर देखा जाता है कि वीकेंड के मौके पर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर यू-टर्न लेती हैं और हैरान कर देने वाला कलेक्शन दिखाती हैं। भूल चूक माफ़ ने भी रविवार की छुट्टी का पूरा फायदा उठाते हुए कुछ ऐसा ही किया है। सैकैनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 10वें दिन राजकुमार राव की इस फिल्म ने करीब 7 करोड़ का अनुमानित कलेक्शन किया है।


Next Story