भारत
'सनक' में अश्लील शब्दों के बीच लिया भोलेनाथ का नाम, बादशाह ने मांगी माफी
jantaserishta.com
24 April 2023 5:26 PM IST

x
फाइल फोटो
बैकफुट पर आए.
मुंबई (आईएएनएस)| पॉपुलर पंजाबी सिंगर-रैपर बादशाह ने अपने लेटेस्ट ट्रैक 'सनक' में भगवान शिव के नाम का इस्तेमाल किया है। विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इसके लिए माफी मांगी। बादशाह, जिनका असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है, ने इंस्टाग्राम पर लोगों से माफी मांगी। अश्लील शब्दों के साथ भोलेनाथ के नाम का इस्तेमाल करने पर लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की थी।
बादशाह ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए नोट में लिखा: मेरी जानकारी में आया है कि मेरे हाल ही में रिलीज हुए गाने सनक से कुछ लोगों की भावनाएं आहत हुई है। मैं कभी जानबूझकर किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहूंगा।
मैं अपनी आर्टिस्टिक क्रिएशन्स और म्यूजिकल कंपोजिशन्स को जुनून के साथ आप तक पहुंचाता हूं। हालिया घटना के बाद मैंने अपने गाने के कुछ हिस्सों को बदला है। सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर नए वर्जन के साथ पुराने वर्जन को बदल दिया जाएगा, ताकि कोई और इससे आहत ना हो।
उन्होंने कहा कि सभी प्लेटफॉर्म पर रिप्लेसमेंट में थोड़ा समय लगेगा, जिसके बाद नया वर्जन रिलीज हो जाएगा।
मैं सभी से निदेवन करता हूं कि तब तक थोड़ा धैर्य रखें, मैं उन सभी लोगों से दिल से माफी मांगता हूं जिनका अनजाने में मैंने दिल दुखाया है। मेरे फैंस हमेशा से ही मेरा बड़ा सपोर्ट रहे हैं, इसीलिए मैं हमेशा उन्हें सबसे ज्यादा सम्मान देता हूं और उनसे बेहिसाब प्यार करता हूं। आप सभी को मेरा ढेर सारा प्यार।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





