मनोरंजन

Bholaa: रिलीज से पहले खुल गया 'भोला' का क्लाइमैक्स, Ajay के रंग का भी उड़ाया मजाक

Neha Dani
29 March 2023 7:32 AM GMT
Bholaa: रिलीज से पहले खुल गया भोला का क्लाइमैक्स, Ajay के रंग का भी उड़ाया मजाक
x
लेकिन भोला 2 बनेगा कैसे जब भोला ही डिजास्टर हो जाएगी।"
क्रिटक केआरके हमेशा ही अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। वह हर एक मुद्दे पर अपनी राय रखना भी नहीं भूलते हैं। इसी बीच अब एक बार फिर केआरके के कुछ ट्व़ीव वायरल हो रहे है, जो उन्होंने अजय देवगन के फिल्म भोला को लेकर किए हैं। इन ट्वि्ट्स में केआरके ने अजय की फिल्म पर तंज कसा है और अपना रिव्यू दिया है। साथ ही अजय देवगन के रंग को लेकर भी मजाक उड़ाया है।
केआरके की फिल्म को बताया डिजास्टर
दरअसल, केआरके ने भोला के प्रेश शोज होने के बाद ये ट्वीट्स किए हैं। अपने एक ट्वीट में केआरके ने लिखा- "भोला का प्रेश शो हो चुका है और समोसा क्रिटक तक डिप्रेशन में हैं। 30 मिनट की फिल्म के बाद फिल्म में रात हो जाती है और ऑडियंस अजय देवगन को उनके गोरे रंग की वजह से देख ही नहीं पाती। ये साउछ इंडियन फिल्म कैथी की फ्रेम टू फ्रेम कॉपी है, जिसे झेलना मुश्किल है। अजय गलत नहीं हो सकते।"
केआरके ने रिवील किया भोला का क्लाइमैक्स
इसके अगले ट्वीट में केआके ने फिल्म का क्लाइकमेक्स भी रिवील कर दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- "अभिषेक बच्चन फिल्म के आखिर में आते हैं, जिसका सिर्फ एक हाथ है, यानी वो शोले के गब्बर सिंह हैं। वो वादा करता है कि भोला 2 में बदला लेंगे, लेकिन भोला 2 बनेगा कैसे जब भोला ही डिजास्टर हो जाएगी।"
Next Story