मनोरंजन

'दो घूंट' के भोजपुरी वर्जन का टीजर जारी, खेसारी लाल यादव का न्यू सॉन्ग कल होगा रिलीज

Rani Sahu
3 Jan 2022 5:23 PM GMT
दो घूंट के भोजपुरी वर्जन का टीजर जारी, खेसारी लाल यादव का न्यू सॉन्ग कल होगा रिलीज
x
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सितारे खेसारी लाल यादव अपने गाने और फिल्मों को लेकर लोगों के बीच हमेशा चर्चा में रहते हैं

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सितारे खेसारी लाल यादव अपने गाने और फिल्मों को लेकर लोगों के बीच हमेशा चर्चा में रहते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में हिट मशीन के नाम से मशहूर खेसारी के गाने और फिल्में अक्सर हिट ही रहती हैं। फैंस उनके गानों और फिल्मों का बेसब्री से इंतजार भी करते रहते हैं। इसी बीच अब अपने प्रशंसकों के लिए खेसारी एक नया गाना लेकर आ रहे हैं। यह गाना भी बॉलीवुड के हिट गाने का भोजपुरी रीमेक है।

खेसारी लाल यादव का यह नया गाना निया शर्मा के हिट सॉन्ग 'दो घूंट' का भोजपुरी वर्जन है। खेसारी ने इस गाने के भोजपुरी वर्जन का टीजर रिलीज कर दिया गया है। हाल ही में रिलीज हुआ यह टीजर ने यूट्यूब पर काफी धमाल मचा रहा है। गाने के टीजर को सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल ने जारी किया। रीलिज होते ही इसे अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं।
गाने के इस टीजर वीडियो में खेसारी लाल यादव एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आ रहे हैं। वीडियो में खेसारी पुलिस की वर्दी और नीचे डेनिम पहनकर ही दबंग स्टाइल में चलते दिखाई दिए। इसके साथ ही काले चश्मे ने उनकी स्टािल में चार चांद लगा दिए है।
खेसारी के अवाला इस गाने में अभिनेत्री नमृता मल्ला भी नजर आ रही हैं। वीडियो में नमृता अपने हॉट डांस मूव्स से लोगों को दीवाना बनाती दिखाई दे रही है। खास बात यह है कि इस गाने में इतना ही नहीं फैंस को नमृता का बैले डांस भी देखने को मिलेगा।
गाने का टीजर रिलीज होने के बाद अब फैंस इस गाने के बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। खेसारी और नमृता का यह गाना मंगलवार यानी 4 जनवरी को सुबह 7 बजे रिलीज कर दिया जाएगा। यह कोई पहली बार नहीं है जब खेसारी लाल यादव ने किसी हिंदी गाने का भोजपुरी वर्जन रिलीज किया गया हो।
इससे पहले खेसारी ने बादशाह और जैकलीन फर्नांडिस के सुपरहिट सॉन्ग पानी पानी का भोजपुरी वर्जन जारी किया था। खेसारी के इस भोजपुरी वर्जन को बादशाह का भी सहयोग मिला था। दर्शकों ने खेसारी और बादशाह की इस जोड़ी को काफी पसंद भी किया था।
Next Story