मनोरंजन

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी का होली सांग 'बबुनी तेरे रंग में' हुआ रिलीज़

Admin4
15 March 2021 11:53 PM IST
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी का होली सांग बबुनी तेरे रंग में हुआ रिलीज़
x
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का बहुप्रतिक्षित होली गाना 'बबुनी तेरे रंग में' रिलीज हो गया है। पवन सिंह के फैंस को काफी लंबे गाने का इंतजार था।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का बहुप्रतिक्षित होली गाना 'बबुनी तेरे रंग में' रिलीज हो गया है। पवन सिंह के फैंस को काफी लंबे गाने का इंतजार था। इस गाने में बॉलीवुड एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी और पवन सिंह ने जमकर धमाल मचाया है।

बता दें कि यह पवन सिंह ऐसा पहला गाना है जिसमें बॉलीवुड म्यूजिक डायरेक्टर सलीम सुलेमान का म्यूजिक है। सलीम सुलेमान के अलावा इसमें बॉलीवुड कॉरियोग्राफर और डायरेक्टर सीजर गोंसाल्विस भी शामिल रहे हैं।
उन्होंने ही इस गाने को बॉलीवुड एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी और पवन सिंह पर फिल्माया है।रिलीज से पहले पवन और सलीम, दोनों अपने इस पावरफुल प्रोजेक्ट को लेकर एक्साइटेड दिखे थे।
गाने को 'मुंबई में का बा' फेम राइटर डॉ सागर ने लिखा है। इस गाने को मर्चेंट्स रिकॉर्ड्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। महज एक घंटे के अंदर ढाई लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, वहीं 58 हजार से ज्यादा लोगों ने गाने को लाइक किया है।
इस गाने पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बॉलीवुड वालो अपना अपना बोरिया बिस्तर बांधना शुरू कर दो शेर की एंट्री हो गई है बॉलीवुड में। वहीं एक महिला यूजर ने लिखा कि पवन सिंह असली पावर स्टार हैं।
Next Story