मनोरंजन

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के नए गाने "फोटोकॉपी" ने मचाया धमाल, आपने देखा क्या?

jantaserishta.com
9 Oct 2020 3:55 PM IST
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के नए गाने फोटोकॉपी ने मचाया धमाल, आपने देखा क्या?
x

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और मशहूर सिंगर खेसारी लाल यादव का 'फोटोकॉपी' वीडियो यू-ट्यूब पर धमाल मचा रहा है. हफ्ते भर में इस वीडियो को 18 लाख व्यूज मिल चुके हैं.

'फोटोकॉपी' नाम के इस वीडियो में खेसारी लाल यादव जबरदस्त डांस करते दिख रहे हैं. दरअसल, ये कोई कॉमिक वीडियो नहीं बल्कि खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना है, जिसका नाम है 'फोटोकॉपी'.

भोजपुरी किंग खेसारी लाल यादव के फैन्स उनके इस गाने के दीवाने हो चुके हैं. यही कारण है कि यह गाना रिलीज होने के बाद सिर्फ हफ्ते भर में लाखों व्यूज बटोर चुका है.

खेसारी की आवाज में गाए इस गाने को कुंदन प्रीत ने लिखा है और आशीष वर्मा ने इसका संगीत दिया है. इस गाने को खेसारी लाल यादव और सृष्टि पाठक पर फिल्माया गया है.

इस गाने के वीडियो में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. दोनों ने गाने के वीडियो में धमाल डांस किया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story