मनोरंजन
भोजपुरी स्टार पवन सिंह के ये VIDEO ने मचाया हंगामा, सोशल मिडिया में आग की तरह वायरल
Shubhra Nandy
15 Dec 2020 2:23 PM IST

x
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं। सोशल मीडिया पर बढ़ती फैन फॉलोइंग का ही नतीजा है जो आये दिन पवन सिंह (Pawan Singh) का गाना ट्रेंड करता रहता है। दर्शकों को उनका कूल अंदाज काफी पसंद आता है। हाल ही में उनका एक भोजपुरी गाना खूब पसंद किया जा रहा है।
इस गाने का नाम है 'जमाना कहेला पवन सिंह'। इस गाने में पवन सिंह का लुक उनके फैंस को काफी भा रहा है। उन्होंने अपने शानदार फैन फॉलोइंग को देखते हुए ये गाना बनाया है, जो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। इस गाने में पवन सिंह खुद को भोजपुरिया किंग बता रहे है।
इस गाने को अब तक 5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को खुद पवन सिंह ने गाया है। गाने के बोल विनय बिहारी द्वारा लिखे गए हैं। जबकि इस गाने को संगीत छोटू रावत ने दिया है। पवन सिंह के इस गाने को म्यूजिक वाइड यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है।
Next Story





