मनोरंजन
भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने परिवार से तोड़ा रिश्ता, पोस्ट ने फैंस को चौंकाया
jantaserishta.com
29 Nov 2026 3:57 PM IST

x
नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार और बिहार के बीजेपी एमएलसी पवन सिंह ने एक भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने पूरे परिवार और खानदान से रिश्ता खत्म करने की घोषणा की है. उन्होंने लिखा कि 'बर्दाश्त की सीमा' पार हो गई है और आज से उनका परिवार से कोई नाता नहीं रहा. हालांकि, उन्होंने अपनी मां और बड़े भाई रानू सिंह को इस फैसले से बाहर रखा है और दोनों के लिए जान देने तक की बात कही है.
पावर स्टार और भाजपा नेता पवन सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं. इसकी वजह वो और उनका पारिवारिक फैसला है. रविवार को पावर स्टार ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर की. उन्होंने लिखा- जब घर के चक्कर में पड़ जालें आदमी सब वेद शास्त्र भुला जालें आदमी. उन्होंने लिखा कि बर्दाश्त की सीमा पार होने के बाद बहुत दुखी होकर ये पोस्ट कर रहा हूं. आप सभी भोजपुरिया समाज से क्षमा चाहता हूं. मेरा आज और अभी से अपने पूरे परिवार और खानदान से कोई रिश्ता नहीं है.
पवन सिंह ने कहा कि हां जो मुझे पैदा की है मेरी मां और सबसे बड़े भाई रानू सिंह उनके लिए जब तक जिंदा हूं, जान हाजिर है. आप सभी के परिवार का छोटा सा सदस्य पवन सिंह. पवन सिंह की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और फैंस के साथ-साथ राजनीतिक गलियारे में भी चर्चा शुरू हो गई. पवन सिंह के समर्थक उनके भावुक संदेश को निजी पीड़ा का इजहार मान रहे हैं, जबकि कई लोग इसे पारिवारिक तनाव का संकेत मान रहे हैं. पवन सिंह ने अचानक ऐसा फैसला क्यों लिया. इसकी वजह सिर्फ वही बता सकते हैं.
पवन सिंह की निजी लाइफ हमेशा से चर्चा में रही है. पवन सिंह की पहली शादी 2014 में नीलम सिंह से हुई ती. शादी के कुछ महीने बाद ही नीलम ने सुसाइड कर ली. इसके बाद उनका अक्षरा सिंह के साथ भी अफेयर रहा, लेकिन उन्होंने एक्ट्रेस को धोखा देकर ज्योति सिंह से शादी रचा ली. लेकिन कुछ साल बाद पवन सिंह और ज्योति सिंह के रिश्ते में खटास आ गई. बात इतनी बढ़ी कि इनका तलाक केस कोर्ट में है. कई बार सुलह की कोशिश हुई, लेकिन बात नहीं बनी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





