मनोरंजन

भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला का 'कजरा कमरिया' पर धमाकेदार डांस

SHIDDHANT
10 Sept 2025 7:59 PM IST
भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला का कजरा कमरिया पर धमाकेदार डांस
x
MUMBAI मुंबई: भोजपुरी सिनेमा के चमकते सितारे अरविंद अकेला कल्लू ने बुधवार को एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह एक शो में डांस परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं। पोस्ट किए गए वीडियो में अभिनेता भोजपुरी अभिनेत्री डिंपल सिंह के साथ गाने 'कजरा कमरिया' पर थिरकते दिख रहे हैं। लुक की बात करें तो अरविंद ने स्टाइलिश ब्राउन शर्ट के साथ जींस और गले में गमछा पहना हुआ है। वहीं, डिंपल सिंह ने पिंक कलर का खूबसूरत ड्रेस पहना है, जिसके साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप और बन हेयरस्टाइल को चुना, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। अरविंद ने वीडियो के साथ कैप्शन दिया, "बक्सर में आईये त कजरा कमर में लगा के आइयेगा, नहीं तो नजर लग जाएगा डिंपल सिंह जी। उनकी यह जोड़ी मंच पर जबरदस्त ऊर्जा के साथ दर्शकों का दिल जीत रही है। वीडियो को देखकर प्रशंसकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। अरविंद अकेला भोजपुरी इंडस्ट्री के उन सितारों में से एक हैं, जो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ गायकी और डांस में भी माहिर हैं। डिंपल सिंह भी अपनी खूबसूरती और टैलेंट के लिए जानी जाती हैं। 'कजरा कमर में' गाने की बात करें तो सिंगर अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने इसे गाया है। गाने के बोल यादव लल्लू ने लिखे हैं और श्याम सुंदर ने इसे संगीतबद्ध किया है। आदिशक्ति फिल्म्स के बैनर तले गाने की कोरियोग्राफी मोनू श्रीवास्तव ने की है। मनोज मिश्रा ने इसे प्रोड्यूस किया है।
अरविंद ने कम उम्र से ही गायकी शुरू कर दी थी। उनका पहला एल्बम 'गवनवा कहिया ले जईबा' 2014 में रिलीज हुआ था। हालांकि, उन्हें असली पहचान 2015 में अपने गाने 'मुर्गा बेचैन बाटे' से मिली, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था। गायन में सफलता मिलने के बाद उन्होंने अभिनय में भी हाथ आजमाया, जिनमें उनकी फिल्म 'कलुआ करोड़पति' (2016), 'कलुआ बड़ा सतावेला' (2016), 'बलमा बिहार वाला 2' (2016), 'स्वर्ग' (2017), 'सईयां सुपरस्टार' (2017), 'आवारा बलम' (2018), और 'सरकाई लो खटिया जाड़ा लागे' (2018) शामिल हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी हाल ही में फिल्म जलवा रिलीज हो चुकी है, जिसमें उनके साथ ऋतु सिंह और श्रुति राव मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा, 'मंगल राशि' और 'मेरे जीवन साथी' जैसी फिल्में भी रिलीज हो चुकी हैं।
Next Story