मनोरंजन

भोजपुरी सॉन्ग: खेसारी लाल के नए गाने का Video Out, 'बानी बड़ा कंफ्यूज' बटोर रहा है ताबड़तोड़ व्यूज

Gulabi
24 Sept 2021 10:48 PM IST
भोजपुरी सॉन्ग: खेसारी लाल के नए गाने का Video Out, बानी बड़ा कंफ्यूज बटोर रहा है ताबड़तोड़ व्यूज
x
खेसारी लाल के नए गाने का Video Out

खेसारी लाल यादव के गाने फैंस को हमेशा ही पसंद आते हैं। उनकी फिल्में हों या फिर एलबम सॉन्ग उनका कोई भी प्रॉजेक्ट ऐसा नहीं है जो लोगों के सर चढ़कर ना बोलता हो। वैसे भी खेसारी अपनी आवाज के लिए मशहूर हैं ही लेकिन अब लोग उनके डांस मूव्स के भी कायल हो गए हैं.

इसी साल खेसारी लाल यादव की एक फिल्म आई है 'बाप जी' (BAAPJI), इस हालिया रिलीज फिल्म में एक गाना है 'बानी बड़ा कंफ्यूज'। इस गाने का ऑडियो तो पहले ही रिलीज हो गया था, जिसे यूट्यूब पर 1 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं अब इसका ऑफिशियल वीडियो भी सामने आ गया है। फिल्म तो लोगों के बीच पॉपुलर है ही मगर गाने का का अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है।

गाने के वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें इस समय खेसारी लाल यादव आए दिन हिट भोजपुरी गाने लेकर आ रहे हैं। उनके गानों को लोगों का काफी प्यार भी मिल रहा है, और साथ ही खुद खेसारी भी नए नए गानों में अपना नया नया अंदाज़ भी दर्शकों के सामने पेश कर रहे हैं।
'बानी बड़ा कंफ्यूज' भोजपुरी गाने को खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और अल्का झा (Singer Alka Jha) ने मिलकर आवाज दी है। वहीं गाने के वीडियो को खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस रितू सिंह नजर आ रही हैं। गाने को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर रिलीज किया गया है।
Next Story