मनोरंजन

भोजपुरी सॉन्ग! नीलकमल सिंह का नया गाना 'होली में ना चोली दिहलस' हुआ रिलीज, देखें वीडियो

Gulabi
1 March 2022 2:24 PM GMT
भोजपुरी सॉन्ग! नीलकमल सिंह का नया गाना होली में ना चोली दिहलस हुआ रिलीज, देखें वीडियो
x
भोजपुरी सिनेमी के यंग टैलेंट में से एक हैं सिंगर नीलकमल सिंह, जिनके गाने फैंस को काफी पसंद आते हैं
मुंबई। भोजपुरी सिनेमी के यंग टैलेंट में से एक हैं सिंगर नीलकमल सिंह, जिनके गाने फैंस को काफी पसंद आते हैं। इस बीच उनका एक नया गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम है 'होली में ना चोली दिहलस' (Holi Mein Na Choli Dihalas) ।
नीलकमल का ये गाना खासतौर पर होली के लिए बनाया गया है, जिसे फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। गान के वीडियो में नीलकमल सिंह के साथ भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस महिमा देखी जा सकती हैं, जो अपनी हॉट अदाओं से फैंस को घायल कर रही हैं। वीडियो में फाल्गुन का जबरदस्त माहौल बना हुआ है।
इस धमाकेदार गाने में आवाज नीलकमल सिंह ने दिए हैं, बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। गाने के कंपोजर आशीष वर्मा हैं। तेजी से वायरल हो रहे इस गाने को जी म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। आप भी देखें यहां-
Next Story