मनोरंजन

Bhojpuri : रितेश पांडे का नया गाना 'चाल चलेलु मस्तानी' रिलीज, यादों को कर देगा ताजा

Shiddhant Shriwas
19 Oct 2021 9:33 AM GMT
Bhojpuri : रितेश पांडे का नया गाना चाल चलेलु मस्तानी रिलीज, यादों को कर देगा ताजा
x
भोजपुरी सिनेमा के मशहूर एक्टर और सिंगर रितेश पांडे एक के बाद एक नए गानों से दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर रहे हैं।

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर एक्टर और सिंगर रितेश पांडे एक के बाद एक नए गानों से दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर रहे हैं। हाल में ही उनका नया गाना 'चाल चलेलु मस्तानी' ( Chaal Chalelu Mastani) रिलीज हुआ है। ये गाना भोजपुरी फिल्म 'रानी हम हो गईली तोहार' का है, जिसे भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को देखने के बाद आपको भी अपने कॉलेज के दिनों की याद आ जाएगी। दरअसल, इस गाने में कॉलेज में हो रही मस्ती के साथ साथ नोकझोंक को दिखाया गया है। गाने में दिखाया गया है कि कैसे एक छात्रा नाराज हो जाती है और उसे मनाने के लिए कॉलेज का ही एक छात्र उसके चक्कर लगाता है। लेकिन वह लाख मनाने के बाद भी नहीं मानती है। जिसके बाद दोनों के बीच प्यार भरी नोकझोंक भी हो जाती है।

चाल चलेलु मस्तानी गाने को रितेश पांडे ने ही गाया है। जबकि इसके लिरिक्स प्रकाश आनंद ने लिखे हैं। शाहिल खान ने इस गाने का निर्देशन किया है। इस गाने के रिलीज होने के साथ ही लोगों को ये गाना पहुत पसंद आ रहा है। रितेश के गानों के यूट्यूब पर काफी सुना जाता है। इससे पहले भी रितेश के गाने यूट्यूब पर आग लगा चुके हैं। ऐसे में इस गाने से लोगों को अपने कॉलेज के दिनों की याद जरुर आ जाएगी।


Next Story