मनोरंजन

Bhojpuri: रानी चटर्जी ने रिलेशनशिप को लेकर तोड़ी चुप्पी, किया बड़ा खुलासा

Neha Dani
16 May 2022 5:29 AM GMT
Bhojpuri: रानी चटर्जी ने रिलेशनशिप को लेकर तोड़ी चुप्पी,  किया बड़ा खुलासा
x
छोटकी ठकुरैन', 'कसम दुर्गा की', 'तेरी मेहरबानियां' और 'हेराफेरी' जैसी कई फिल्में हैं।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) का नाम टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है।गौरतलब है कि रानी चटर्जी कई सालों से भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में काम कर रही हैं।अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग से उन्होंने करियर की बुलंदियों को हासिल किया हैं।सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया अक्सर फैन्स के साथ रूबरू होती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने बड़ा खुलासा किया है।

दरअसल बीते कई दिनों से एक्ट्रेस के रिलेशनशिप को लेकर खबरें आ रही थी। इसी बीच रानी चटर्जी ने चुप्पी तोड़ते हुए अपना रिलेशनशिप स्टेटस बताया। भोजपुरी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह बात साफ करते हुए लिखा कि ' कि गूगल पर मेरे अफेयर की खबर ट्रेंड कर रही है, तो मैं क्लीयर कर दूं कि मैं सिंगल हूं मित्रों। इसके साथ ही रानी ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी लगाई है।




जानकारी के लिए आपको बता दें कि पिछले दिनों ऐसी खबरें आ रही थी कि भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी, राघव नय्यर के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस के इस पोस्ट से साफ हो गया है कि रानी सिंगल हैं। राघव के साथ नाम जुड़ने से पहले रानी चटर्जी मनदीप मामरा को डेट कर रही थीं। दोनों का रिश्ता चार साल तक चला।इसके बाद दोनों अलग हो गए।
आपको बता दें कि रानी ने लगभग 200 फिल्मों में एक्टिंग का जलवा दिखाया हैं। रानी को भोजपुरी इंडस्ट्री का क्वीन भी कहा जाता है। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द की कई फिल्मों में नजर आएंगी। उनके पास 'भाभी मां', 'बाबुल की गलियां', 'छोटकी ठकुरैन', 'कसम दुर्गा की', 'तेरी मेहरबानियां' और 'हेराफेरी' जैसी कई फिल्में हैं।

Next Story