मनोरंजन
Bhojpuri: मोनालिसा ने किया बादशाह के गाने पर जबरदस्त डांस, देखें वीडियो
Rounak Dey
31 July 2022 8:04 AM GMT
![Bhojpuri: मोनालिसा ने किया बादशाह के गाने पर जबरदस्त डांस, देखें वीडियो Bhojpuri: मोनालिसा ने किया बादशाह के गाने पर जबरदस्त डांस, देखें वीडियो](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/07/31/1846278-manalsa1657633612.avif)
x
भोजपुरी सिनेमा के अलावा मोनालिसा कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं।
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपनी मेहनत के दम भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया है। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो शेयर किया है जो इंटरनेट वर्ल्ड में धूम मचा रहा है।
गौरतलब है कि भोजपुरी स्टार मोनालिसा की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। सोशल मीडिया ट्रेंड को फॉलो करने वाली मोनालिसा एक बार फिर अपने डांस से तहलका मचा रही हैं।हाल ही में एक्ट्रेस ने बादशाह और पायल देव के गाने 'तौबा' पर रील शेयर की है। इसमें वह दो और लोगों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।
भोजपुरी बाला मोनालिसा आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी पिक्चर्स शेयर कर फैंस को सरप्राइज देती हैं। आपको बात दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में मोनालिसा का नाम शुमार हैं। अपने फैशन और स्टाइल से एक्ट्रेस बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर देती हैं। भोजपुरी सिनेमा के अलावा मोनालिसा कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं।
Next Story