![भोजपुरी गीतकार श्याम देहाती का निधन भोजपुरी गीतकार श्याम देहाती का निधन](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/04/20/1023378--.webp)
x
बॉलीवुड के साथ ही साथ भोजपुरी सिनेमा में भी कोरोना का असर देखने को मिल रहा है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड के साथ ही साथ भोजपुरी सिनेमा में भी कोरोना का असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में भोजपुरी सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आई है। भोजपुरी सिनेमा के मशहूर गीतकार श्याम देहाती का कोरोना से निधन हो गया है। श्याम देहाती के निधन पर फैन्स के साथ ही साथ सितारे भी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
खेसारी लाल यादव ने दी श्रद्धांजलि
खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर श्याम देहाती को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- 'हम सभी के लाख कोशिश के बावजूद हमारा भाई श्याम देहाती अब नहीं रहा। ये मैसेज हमसे शेयर नहीं किया जा रहा। मन बहुत भारी हो गया है। भाई आप इस दुनिया में नहीं है लेकिन आपकी लिखी हर वो गीत हम सभी के बीच आपके होने का एहसास दिलाएगी। भगवान आपके पवित्र आत्मा को शांति दे।'
हम सभी के लाख कोशिश के बावजूद हमारा भाई श्याम देहाती अब नहीं रहा। ये मैसेज हमसे शेयर नहीं किया जा रहा। मन बहुत भारी हो गया है। भाई आप इस दुनिया में नहीं है लेकिन आपकी लिखी हर वो गीत हम सभी के बीच आपके होने का एहसास दिलाएगी।
— Khesari Lal Yadav (खेसारी) (@khesariLY) April 19, 2021
भगवान आपके पवित्र आत्मा को शांति दे। 🙏#RIPShyamDehati pic.twitter.com/PGhF52zr7Z
हम सभी के लाख कोशिश के बावजूद हमारा भाई श्याम देहाती अब नहीं रहा। ये मैसेज हमसे शेयर नहीं किया जा रहा। मन बहुत भारी हो गया है। भाई आप इस दुनिया में नहीं है लेकिन आपकी लिखी हर वो गीत हम सभी के बीच आपके होने का एहसास दिलाएगी।
भगवान आपके पवित्र आत्मा को शांति दे। 🙏#RIPShyamDehati pic.twitter.com/PGhF52zr7Z
अंजना सिंह ने किया श्याम को याद
खेसारी लाल यादव के अलावा अंजना सिंह ने इंस्टाग्राम पर श्याम देहाती को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- 'बहुत दुःख हुआ है सुन कर अब श्याम देहाती जी हमारे बीच नहीं रहे। ईश्वर उनके परिवार को ये दुःख सहने की शक्ति दे। ॐ शान्ति शान्ति शान्ति।'
कौन थे श्याम देहाती
श्याम देहाती ने साल 2007 में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' से बतौर गीतकार डेब्यू किया था। श्याम ने गाने लिखने के साथ ही मोनालिसा, रानी चटर्जी की फिल्म रानी दिलबर जानी में एक्टिंग भी की थी। श्याम के नाम कई भोजपुरी हिट गाने हैं, जिनके लिरिक्स को फैन्स ने खूब पसंद किया है।
![Triveni Triveni](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Triveni
Next Story