मनोरंजन

भोजपुरी कलाकर निरहुआ के पास कभी नहीं हुआ करती थी साईकल , आज करोड़ो के संपत्ति के मालिक

Bharti sahu
1 March 2021 1:35 PM GMT
भोजपुरी कलाकर निरहुआ के पास कभी नहीं हुआ करती थी साईकल , आज करोड़ो के संपत्ति के मालिक
x
बात जब भी भोजपुरी फिल्मों की होती है, तो कई कलाकार याद आते हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर भोजपुरी इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।बात जब भी भोजपुरी फिल्मों की होती है, तो कई कलाकार याद आते हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर भोजपुरी इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दी। लेकिन निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव के बिना भोजपुरी इंडस्ट्री की फिल्मों की बातें भी अधूरी लगती है। इंडस्ट्री में निरहुआ का काफी जलवा है और उनकी फैन फॉलोइंग इतनी है कि उनके फैंस उनकी एक झलक पाने को आतुर रहते हैं। निरहुआ आज जिस बड़े मुकाम पर खडे हैं, उसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत साफ देखी जा सकती है। इसी मेहनत की बदौलत आज वो एक लग्जरी लाइफ जीते हैं, और करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी हैं। तो चलिए जानते हैं निरहुआ के बारे में।

दरअसल, निरहुआ का असली नाम दिनेश लाल यादव है। हालांकि, उनके फैंस उन्हें निरहुआ के नाम से ही जानते हैं। निरहुआ मूल रूप से गाजीपुर के गांव टंडवा से हैं। वो बचपन से ही गाना गाने और नाच गाने के काफी शौकीन थे। लेकिन परिवार की आर्थिक हालत ऐसी नहीं थी कि वो कुछ कर पाएं। निरहुआ के पिता की एक महीने की कमाई महज 3500 रुपये थी, जिसमें सात लोगों की जिम्मेदारी उठानी पड़ती थी।
वहीं, पैसे कमाने के लिए पिता अपने बड़े भाई के साथ कोलकाता चले गए, और साथ में निरहुआ को भी ले गए। ऐसे में निरहुआ की शुरुआती पढ़ाई कोलकाता में ही हुई। लेकिन वो भी दिन थे, जब निरहुआ को कहीं जाने के लिए पैदल ही लंबा सफर तय करना पड़ता था, और उनके पास साइकिल तक नहीं थी। लेकिन वो कहते हैं न कि वक्त बदलते देर नहीं लगती, और निरहुआ के साथ भी ऐसा ही हुआ और आज वो काफी मशहूर और पूरी तरह से संपन्न हैं।
साल 2003 में निरहुआ का एक म्यूजिक एल्बम रिलीज हुआ, जिसका नाम निरहुआ सटल रहे था। इस एल्बम के बाद निरहुआ की गाड़ी चल पड़ी, क्योंकि ये एल्बम लोगों को काफी पसंद आई। साल 2006 से उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में धमाकेदार एंट्री की और अब तक लगभग 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। वहीं, साल 2008 में निरहुआ के नाम पर ही फिल्म आई, जिसका नाम था निरहुआ रिक्शावाला। ये फिल्म काफी सुपरहिट हुई।
निरहुआ ने साल 2019 में लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया था। इस दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति की जानकारी दी थी। अपने नामंकन मे निरहुआ ने बताया था कि उनके पास 1.33 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है और उनके नाम पर 4.60 करोड़ की अचल संपत्ति भी है। यानी निरहुआ की कुल संपत्ति 5.93 करोड़ रुपये होती है।
साल 2018-2019 की बात करें, तो इस समय निरहुआ की कमाई 47.51 लाख थी, जो कि साल 2017-18 में 31.55 लाख रुपये थी। हर साल निरहुआ की कमाई में लगभग चार गुना तक इजाफा होता है। नामंकन के मुताबिक, निरहुआ के पास 50 हजार कैश और उनकी पत्नी के पास 20 हजार रुपये नगद है। निरहुआ फिल्मों के अलावा विज्ञापनों के जरिए भी अच्छी कमाई करते हैं।
वहीं, निरहुआ के नाम निरहुआ इंटरटेमेंट प्राइवेट लिमिटेड मुंबई के 50 हजार, रिलायंस के 50 हजार 168, वेलटेक इंफ्रा के 50 हजार रुपये के शेयर भी हैं। इसके अलावा निरहुआ को लग्जरी कारों का भी शौक है। भले ही एक समय पर उनके पास चलने के लिए साइकिल नहीं होती थी, लेकिन आज उनके पास रेंज रोवर जैसी लग्जरी कार है। इसकी कीमत 42 लाख रुपये है। वहीं, निरहुआ के पास 10 लाख रुपये की कीमत वाली फॉर्च्यूनर कार और एक पल्सर बाइक भी है।
बात निरहुआ के घर की करें, तो उनके पास मुंबई में तीन फ्लैट हैं, जिनकी कीमत तीन करोड़ रुपये है। वहीं उनके पास गोरखपुर में एक फ्लैट है, जिसकी कीमत 45 लाख रुपये है। यही नहीं, निरहुआ के पास 75 लाख के सोने के आभूषण और सोने व चांदी के सिक्के भी हैं। वहीं, उनकी पत्नी के पास 6.30 लाख के आभूषण है।










Next Story