मनोरंजन

भोजपुरी सिनेमा की स्टार अक्षरा सिंह की खूबसूरत साड़ी लुक ने जीता फैंस का दिल

jantaserishta.com
3 Sept 2025 11:18 AM IST
भोजपुरी सिनेमा की स्टार अक्षरा सिंह की खूबसूरत साड़ी लुक ने जीता फैंस का दिल
x
मुंबई: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपने सोशल मीडिया पोस्ट से प्रशंसकों के बीच काफी चर्चाओं में रहती हैं। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह भारतीय परिधान में नजर आ रही हैं।
अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत और आकर्षक दिख रही हैं। तस्वीरों में उन्होंने क्रीम रंग की साड़ी पहनी है, जिसके साथ उन्होंने पीले रंग का ब्लाउज पेयर किया है। इस ट्रेडिशनल लुक को खास बनाने के लिए अक्षरा ने मिनिमल मेकअप किया है। उनके चेहरे पर हल्का मेकअप और सादगी भरी मुस्कान उनकी सुंदरता को और निखार रही है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को साधारण पोनीटेल स्टाइल में बांधा है, जो उनके पारंपरिक अंदाज को और भी खूबसूरत बना रहा है।
इन तस्वीरों को साझा करते हुए अक्षरा ने कैप्शन में लिखा, "गणपति बप्पा मोरया।" अक्षरा सिंह का ये सिंपल लेकिन शानदार लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस उनके पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, "ब्यूटीफुल," तो दूसरे यूजर ने उनके ट्रेडिशनल लुक को "परफेक्ट" बताया। अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में से हैं, जो न केवल अपनी एक्टिंग बल्कि अपने स्टाइल और सोशल मीडिया उपस्थिति से भी लोगों का ध्यान खींचती हैं।
अक्षरा के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनके जन्मदिन के मौके पर उनका नया सॉन्ग 'पटना की जगुआर' रिलीज हुआ था, जिसमें अभिनेत्री एकदम इंटेंस लुक में नजर आ रही थीं। अभिनेत्री ने इसमें अभिनय करने के साथ-साथ इसमें अपनी आवाज भी दी है, और आशीष वर्मा ने इसके म्यूजिक को डायरेक्ट किया है। इस गाने ने यूट्यूब की दुनिया में धूम मचा दी है। फैंस भी अक्षरा सिंह के गाने को पसंद कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story