मनोरंजन

भोजपुरी बोल्ड एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने पुष्पा के गाने Oo Antava Oo Oo Antava पर किया डांस, देखें वीडियो

Gulabi
14 Jan 2022 1:41 PM GMT
भोजपुरी बोल्ड एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने पुष्पा के गाने Oo Antava Oo Oo Antava पर किया डांस, देखें वीडियो
x
भोजपुरी इंडस्ट्री की बोल्ड एंड हाई पैड एक्ट्रेस रानी चटर्जी अपने फैंस को चौंकाने का कोई मौका नहीं छोड़तीं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।

भोजपुरी इंडस्ट्री की बोल्ड एंड हाई पैड एक्ट्रेस रानी चटर्जी अपने फैंस को चौंकाने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। (Bhojpuri Actress Rani Chatterjee New Dance Video) यूं तो कुछ भी करती हैं तो गर्दा उड़ जाता है। मगर इस बार उन्होंने जो कमरतोड़ डांस साउथ इंडियन गाने पर किया है, उसने सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा दिया है।

पिछले दिनों उन्होंने पुष्पा के ही सामी सामी गाने पर थिरकते हुए वीडियो शेयर किया था, जिसे धड़ाधड़ वायरल होता चला गया था। अब एक बार फिर उन्होंने पुष्पा के ही दूसरे सुपरहिट सॉन्ग 'ओ अन्तावा, ओ ओ अन्तावा' (Oo Antava Oo Oo Antava) कमरतोड़ डांस किया है, जिसे देखने के बाद फैंस के पसीने छूटने शुरू हो गए हैं। रानी भोजुरी सिनेमा की सबसे मशहूर एक्ट्रेस हैं, और सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। फैंस भी उन्हें सिनेमा से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह खूब पसंद करते हैं।

यही वजह है कि वो उनके हर नए वीडियो का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार रहता है। कभी हिंदी गानों पर डांस करते हुए तो कभी भोजपुरी गानों पर अदा दिखाते हुए रानी अक्सर अपने फैंस को विजुअल ट्रीट देती देखी जाती हैं। (Rani Chatterjee Oo Antava Oo Oo Antava Dance Video)
रानी पिछले काफी समय से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अलग अलग अंदाज में इंस्टाग्राम रील्स शेयर कर रही हैं, इससे पहले भी उन्होंने बेहतरीन डांस वीडियो शेयर किया था। लेकिन इस बार वो जबरदस्त डांस और एक्सप्रेशन का जैसा जलवा बिखेर रही हैं, वो काफी वायरल हो रहा है। वहीं फैंस भी रानी के इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

Next Story