मनोरंजन

भोजपुरी: अंकुश राजा और शिल्पी राज ने यूट्यूब पर उड़ाया गर्दा, वायरल हुआ ये जबर्दस्त सॉन्ग

Gulabi
23 July 2021 1:16 PM GMT
भोजपुरी: अंकुश राजा और शिल्पी राज ने यूट्यूब पर उड़ाया गर्दा, वायरल हुआ ये जबर्दस्त सॉन्ग
x
भोजपुरी सिनेमा के धांसु जोड़ी अंकुश राजा इन दिनों यूट्यूब पर खूब गदर मचा रहे हैं

भोजपुरी सिनेमा के धांसु जोड़ी अंकुश राजा इन दिनों यूट्यूब पर खूब गदर मचा रहे हैं। अंकुश राजा एक से बढ़कर एक गाने रिलीज किए जा रहे हैं जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। ऐसे में अब उनका एक और नया गाना रिलीज हो गया है। जिसे अंकुश राजा और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। गाने का नाम है 'सेनुर पर डाका डाले'

इस गाने को महज कुछ ही घंटे हुए हैं और अबतक इसे 18 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। और अब भी इसके व्यूज काफी रफ्तार से भाग रहे हैं। गाने में प्रियांशु सिंह और प्रियंका रेवड़ी की जोड़ी बनाई गई है। ये दोनों साथ में रोमांस करते नजर आ रहे है। इतना ही नहीं वीडियो में इस जोड़ी की केमिस्ट्री को भी खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो पर 48 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक बटन दबाकर अपना प्यार दिखाया है।

इस गाने में अंकुश राजा और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। वहीं इसके धांसु बोल के लिखने वाले गर्दा सियादिह हैं। और म्यूजिक रौशन सिंह का है। गाने को वर्ल्ड वाइड भोजपुरी के ऑफिशियल (Worldwide Records Bhojpuri) यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। आपने अगर अभी तक ये धमाकेदार गाना नहीं सुना है तो यहां सुनें -
Next Story