मनोरंजन

भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता शर्मा ने नीलकमल सिंह संग किया रोमांस, वीडियो देख फैंस हुए पानी-पानी

SANTOSI TANDI
6 Jun 2023 7:18 AM GMT
भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता शर्मा ने नीलकमल सिंह संग किया रोमांस, वीडियो देख फैंस हुए पानी-पानी
x
फैंस हुए पानी-पानी
भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं जिसे देख फैंस मदहोश हो जाते हैं। इस बीच श्वेता शर्मा का एक वीडियो सामने आया है जो कि सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो क्लिप में भोजपुरी अदाकारा श्वेता शर्मा पानी में आग लगाती नजर आ रही हैं।
भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो क्लिप को शेयर किया है जिसमें वो बोल्डनेस की सारी हदें पार करती नजर आ रही हैं। श्वेता शर्मा पानी में सिंगर नीलकमल सिंह के साथ जमकर रोमांस करती नजर आ रही हैं। श्वेता शर्मा और नीलकमल सिंह की केमिस्ट्री को देख फैंस पानी-पानी हो गए हैं। दोनों का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
बता दे, श्वेता शर्मा ने कई म्यूजिक वीडियोज में काम किया है। श्वेता शर्मा के इंस्टाग्राम पर करीब 4 लाख लोग फॉलोअर्स हैं। मालूम हो कि श्वेता शर्मा का गाना दिल लेबू की देबू हाल ही में रिलीज हुआ है जिसे यूपी-बिहार के लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने में नीलकमल सिंह और सिंगर शिवानी सिंह ने अपनी आवाजा दी है।
Next Story