मनोरंजन

Bhojpuri: एक्ट्रेस शुभी शर्मा का नया सॉन्ग 'धीरे धीरे खर्च करा' का VIDEO हुआ वायरल...

Triveni
24 Nov 2020 3:46 PM IST
Bhojpuri: एक्ट्रेस शुभी शर्मा का नया सॉन्ग धीरे धीरे खर्च करा का VIDEO हुआ वायरल...
x
भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस शुभी शर्मा अपने चाहने वालों के लिए एक नया तोहफा लेकर आई हैं,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस शुभी शर्मा अपने चाहने वालों के लिए एक नया तोहफा लेकर आई हैं, वो भी एक शानदार वीडियो सॉन्ग के रूप में. शुभी शर्मा का ये लेटेस्ट वीडियो सॉन्ग 'मॉर्निंग स्टार रिकार्ड्स के फगुआ भोजपुरी ' चैनल से लॉन्च किया गया है. मॉर्निंग स्टार रिकार्ड्स के सीईओ साहिल अम्बरसरिया ने बताया कि गाने का थीम मौजूदा कोविड-19 सिचुएशन पर आधारित है, जहां कमाई कम होने के कारण एक पति अपनी खूबसूरत पत्नी को थोड़ा थोड़ा खर्च करने की सलाह दे रहा है.

इस खूबसूरत गीत को अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया है मशहूर गायक लाड़ो मदेशिया ने, जिनके कई गाने पहले ही सुपरहिट साबित हो चुके हैं. वैसे आपको ये भी बता दें कि इससे पहले इसी चैनल से आकांक्षा दुबे का एक गीत 'कमर कर तिल ' भी रिलीज हुआ है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया.

शॉर्ट वीडियो प्लेटफार्म चिंगारी पर तो इस गाने के व्यूज लाखों में हैं. लोग 'कमर कर तिल' पर वीडियो बना बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड रहे हैं. खैर नए गाने से भी मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं. अब देखना होगा कि भोजपुरी गाने 'धीरे धीरे खरच करा' को दर्शक कितना पसंद करते हैं.

Next Story