मनोरंजन

'झुलनी' पर भोजपुरी एक्ट्रेस सपना चौहान का धमाकेदार डांस

jantaserishta.com
26 Aug 2025 3:04 PM IST
झुलनी पर भोजपुरी एक्ट्रेस सपना चौहान का धमाकेदार डांस
x
नई दिल्ली: भोजपुरी इंडस्ट्री की चकाचौंध दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। एक तरफ जहां फिल्मों और गानों का स्तर लगातार ऊंचा हो रहा है, वहीं दूसरी ओर कलाकार भी अपने टैलेंट को सोशल मीडिया के जरिए सामने लाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। आजकल इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर एक्टर्स और एक्ट्रेसेस अपने नए-नए डांस वीडियो और रील्स पोस्ट कर फैंस के दिलों में खास जगह बना रहे हैं। भोजपुरी की खूबसूरत अदाकारा सपना चौहान भी इन्हीं में से एक हैं, जो आए दिन अपने इंस्टाग्राम पर कुछ न कुछ नया लेकर आती हैं। मंगलवार को उन्होंने ऐसा ही एक वीडियो साझा किया है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।
वीडियो में सपना चौहान भोजपुरी गाने 'झुलनी' पर अपने एक साथी कलाकार के साथ डांस करती नजर आ रही है। सपना ने ब्लू कलर की डेनिम जींस और मरून कलर की हुडी पहनी हुई है। साथ ही उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ है, जो उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहा है।
पूरे वीडियो में सपना जिस जोश के साथ डांस कर रही हैं, वह उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। खास बात ये है कि गाने के बोल के साथ-साथ उनके एक्सप्रेशन और स्टेप्स भी इतने दमदार हैं कि लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं।
वीडियो को पोस्ट करते हुए सपना ने अपने कैप्शन में सिर्फ एक शब्द लिखा- "झुलनी", और उसके साथ एक 'फायर' इमोजी का इस्तेमाल किया। इस वीडियो को देखकर सपना चौहान के फैंस भी कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाएं देने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। एक फैन ने लिखा, "वाह, क्या डांस किया है!" तो दूसरे फैन ने लिखा, "आप तो हर बार कुछ नया ले आती हो!"
एक यूजर ने कैप्शन में लिखा, "सपना जी, आपका स्टाइल और एक्सप्रेशन दोनों लाजवाब हैं!" वहीं कई फैंस ने कमेंट्स में 'हार्ट' और 'फायर' इमोजी भेजे हैं।
बता दें कि भोजपुरी गाने 'झुलनी' में त्रिशा कर मधु और यश कुमार नजर आ रहे हैं। इस गाने को यश कुमार और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है, जबकि संगीत साजन मिश्रा का है। गाने के बोल धर्म हिंदुस्तानी ने लिखे हैं और इसका निर्देशन दिवाकर पांडेय और ऋषु ने मिलकर किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story