मनोरंजन

भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे का वीडियो हुआ वायरल, Pathaan Movie के गाने पर दिखाई अदाएं

Rounak Dey
16 Dec 2022 2:30 AM GMT
भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे का वीडियो हुआ वायरल, Pathaan Movie के गाने पर दिखाई अदाएं
x
जुबानी जंग हो गई थी। उस दौरान दोनों ने एक दूसरे पर जमकर निशाना साधा था।
Poonam Dubey Video: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर काफी विवाद छिड़ गया है। हाल ही में इस फिल्म का गाना 'बेशर्म रंग' सामने आया था, जिसमें दीपिका पादुकोण बिकिनी में नजर आ रही हैं। दीपिका के बिकिनी के कलर को लेकर भारी बवाल हो रहा है। लोगों का मानना है कि बिकिनी का रंग भगवा है। वहीं ये गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रहा है। फैंस इस सॉन्ग पर रील्स बनाते दिखाई दे रहे है। इसी बीच भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर आते ही छा गया है। दरअसल, पूनम दुबे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्लिप शेयर किया है, जिसमें वो पठान के गाने 'बेशर्म रंग' पर समंदर किनारे बिकिनी में वॉक करती दिखाई दे रही हैं।
भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे का वीडियो हुआ वायरल



इस क्लिप में पूनम का चेहरा तो साफ-साफ नजर नहीं आ रहा है। लेकिन उनकी अदाएं बेहद कातिलाना लग रही है। इस क्लिप को देखने के बाद फैंस की धड़कनें तेज हो गई है। पूनम के इस वीडियो पर उनके फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। वहीं उनके चाहने वाले इस क्लिप पर जमकर कमेंट करते हुए एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि पूनम ने इससे पहले भी अपना बिकिनी अवतार दिखाया था। उस दौरान उन्होंने ऐसे-ऐसे पोज दिए थे, जिसे देख फैंस आहें भरने पर मजबूर हो गए थे।
विजुअल ट्रीट देती हैं पूनम दुबे
भोजपुरी इंडस्ट्री की बोल्डनेस क्वीन पूनम दुबे अक्सर अपने अंदाज से फैंस के दिलों पर कहर बरपाती नजर आती हैं। पूनम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस को विजुअल ट्रीट देती नजर आती हैं। हाल ही में पूनम दुबे और रानी चटर्जी के बीच इंटरनेट पर जुबानी जंग हो गई थी। उस दौरान दोनों ने एक दूसरे पर जमकर निशाना साधा था।
Next Story