मनोरंजन

भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा मराठी फिल्मों में करेंगी डेब्यू, एक साथ किया डबल ब्लास्ट

Rani Sahu
3 Jan 2022 11:35 AM GMT
भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा मराठी फिल्मों में करेंगी डेब्यू, एक साथ किया डबल ब्लास्ट
x
भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अदाकाराओं में से एक निधि झा (Nidhi Jha) ने अपने एक्टिंग के दम पर दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई है

Bhojpuri star Nidhi Jha to debut in Marathi films: भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अदाकाराओं में से एक निधि झा (Nidhi Jha) ने अपने एक्टिंग के दम पर दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई है। भोजपुरी सिनेमा में कदम रखने से पहले निधि झा ने 'क्राइम पट्रोल', 'बालिका वधू' और 'सावधान इंडिया' जैसे कई टीवी शोज में काम किया था। इसके बाद एक्ट्रेस को भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की फिल्म 'गदर' से इंडस्ट्री में बड़ा ब्रेक मिला। फिल्म में पवन और निधि की जोड़ी को ऑनस्क्रीन काफी पसंद किया गया था। हालांकि अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक भोजपुरी फिल्मों में धमाल मचाने के बाद एक्ट्रेस जल्द ही मराठी फिल्मों का भी हिस्सा होंगी। Also Read - शादीशुदा एक्टर्स से इश्क कर बैठीं भोजपुरी इंडस्ट्री की ये अदाकराएं, लिस्ट देख सन्न रह जाएंगे आप

भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा जल्द ही फिल्म 'शातिर' से मराठी सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं। निधि के फैंस उनके मराठी फिल्मों में देखने के लिए बेताब हैं। फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई हैं लेकिन ये तय हो गया है कि ने निधि ने भोजपुरी इंडस्ट्री से हटकर भी फिल्में करने का मन बना लिया है। फैंस के लिए खबर किसी तोहफे से कम नहीं है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो निधि अब तक कई भोजपुरी फिल्मों का हिस्सा रही हैं। बताया जा रहा है कि निधि जल्द ही 'घरवाली बहारवाली 2', 'परशुराम', 'बेटी छठी माई के 2', 'लाडो', 'बेटी नंबर 1' और 'थोड़ा गुस्सा थोड़ा प्यार' जैसी कई फिल्मों में दर्शकों को एंटरटेन करती दिखाई देंगी। फिल्मों के साथ-साथ निधि भोजपुरी म्यूजिक वीडियोज में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं। निधि को आखिरी बार पवन सिंह की फिल्म 'जय हिन्द' में देखा गया था।


Next Story