मनोरंजन
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने वरुण धवन के गाने पर किया जोरदार डांस, वायरल हुआ Video
Rounak Dey
4 May 2021 2:19 PM IST

x
इस वीडियो पर फैंस के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं.
मोनालिसा (Monalisa) को आज कौन नहीं जानता सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. उनके फोटोज और वीडियोज शेयर करते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा देते है. मोनालिसा (Monalisa) केवल भोजपुरी में ही नहीं बल्कि वे अपने जलवा टीवी सीरियल में भी दिखा चुकी हैं. मोनालिसा के एक्टिंग के साथ ही डांस के भी बड़े चर्चे हैं. हाल ही में मोनालिसा ने एक डांस वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो पर फैंस के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस फिल्म कुली नंबर वन के गाने मम्मी कसम पर डांस करती नजर आ रही हैं. मोनालिसा (Monalisa) ग्रे कलर के टॉप और जींस में नजर आ रही हैं. उनके डांस मूव्स फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं. फैंस जमकर एक्ट्रेस के वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं. इस गाने पर मोनालिसा जमकर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं. इससे पहले एक्ट्रेस बादशाह से गाने Top Tucker गाने पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही थीं. फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आया. वे इस वीडियो में स्कर्ट टॉप पहने नजर आ रही हैं.
Next Story





