मनोरंजन

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का होली सॉन्ग, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई धूम

jantaserishta.com
5 March 2022 5:27 PM IST
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का होली सॉन्ग, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई धूम
x

नई द‍िल्ली: होली के दिन अब दूर नहीं. ऐसे में होली के ऊपर बने गाने एक बार फिर धूम मचा रहे हैं. नए पुराने सभी होली के गीत वायरल हो रहे हैं. इन्हीं में से एक गाना भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरह‍िट एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) का है, जिसे फैंस बार-बार देख रहे हैं. होली के बीच देवर-भाभी की मस्ती पर बना यह वीड‍ियो जमकर देखा जा रहा है.

'होल‍िया में लगे बड़ी डर देवरवा से' गाने में आम्रपाली ने खूब गुलाल उड़ाए हैं. सफेद लहंगा, चूड़ी, ब‍िंदी और गालों पर होली का रंग लगाए आम्रपाली ने इस होली सॉन्ग में गजब ढा दिया है. डांस और ल‍िर‍िक्स के साथ-साथ उनके चेहरे का एक्सप्रेशन कमाल का है. इन सबके साथ आम्रपाली के होठों की प्यारी सी मुस्कान गाने में चार चांद लगा रही है.
इस भोजपुरी होली सॉन्ग को खुशबू जैन ने आवाज दी है. म्यूज‍िक आजाद सिंह ने और गाने के बोल लिखे हैं पवन पांडे ने. ये गाना होली के मौके के लिए परफेक्ट है. यूट्यूब पर इसे व्यूअर्स का खूब प्यार मिल रहा है. आम्रपाली का यह होली सॉन्ग पहला ऐसा गीत नहीं जिसे लाखों व्यूज मिल रहे हैं. इससे पहले भी उनके दूसरी होली सॉन्ग्स सुपरह‍िट हुए हैं.
आम्रपाली की जोड़ी दिनेश लाल यादव निरहुआ (Nirahua) के साथ हिट मानी जाती है. दोनों एक-दूसरे के साथ कई म्यूज‍िक वीड‍ियोज और फिल्मों में नजर आ चुके हैं. उनके अध‍िकांश फिल्में सुपरह‍िट हुई है. एक्ट्रेस को पिछली बार फिल्म रोमियो राजा में देखा गया था. इसमें भी उनकी कास्ट‍िंग निरहुआ के साथ रखी गई थी. उनकी आने वाली फिल्मों में निरहुआ द लीडर और लव विवाह डॉट कॉम शाम‍िल है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story