मनोरंजन

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा का वेलेंटाइन स्पेशल गाना रिलीज

Gulabi
13 Feb 2021 3:40 PM GMT
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा का वेलेंटाइन स्पेशल गाना रिलीज
x
भोजपुरी फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री-सिंगर अक्षरा सिंह का वेलेंटाइन स्पेशल गाना रिलीज हो गया है।

भोजपुरी फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री-सिंगर अक्षरा सिंह का वेलेंटाइन स्पेशल गाना रिलीज हो गया है। अक्षरा ने वेलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए अपना वेलेंटाइन स्पेशल गाना 'माई फर्स्ट वेलेंटाइन' रिलीज कर दिया है, जो खूब वायरल हो रहा है। अक्षरा सिंह ने यह गाना अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है, जिस पर उनके फैंस के भी खूब रिएक्शन आ रहे हैं।


अक्षरा सिंह ने कहा कि प्रेम शाश्वत है। मेरा यह गाना उन प्यार करने वालों के लिए है, जो सही मायने में एक दूसरे से प्रेम करते हैं। उन्हें यह गाना खूब पसंद भी आने वाला है। यह बेहद रोमांटिक गाना है। उम्मीद करती हूं कि मेरे यह गाना आपके वेलेंटाइन के लिए यादगार हो जाए। गौरतलब है कि अक्षरा सिंह के इस वेलेंटाइन स्पेशल गाने का लिरिक्स अजय बच्चन ने तैयार किया है। म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है। वीडियो डाइरेक्टर पंकज सोनी और कोरियोग्राफर संजय कोर्व हैं।



Next Story