मनोरंजन
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को धमकी, लिखित शिकायत हुई, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
13 Nov 2024 9:20 AM IST

x
फाइल फोटो
पुलिस एक्शन में.
नई दिल्ली: मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. भोजपुरी की सबसे पॉपुलर और सबसे ज्यादा पेड एक्ट्रेस से फोन कॉल पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है. शॉकिंग बात ये है कि रंगदारी ना देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है. जानकारी के अनुसार फोन करने वाले ने कहा है कि यदि 2 दिन के अंदर ये रकम नहीं दी गई तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा.
एक्ट्रेस अक्षरा सिंह नेबिहार के दानापुर थाने में इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है. उन्होंने अज्ञात लोगों के विरुद्ध दानापुर थाने में लिखित शिकायत दी है. अक्षरा खुद भी दानापुर में ही रहती हैं. उनकी शिकायत के बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई है और मामले की जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि फोन करने वाले ने अक्षरा से रंगदारी मांगने और धमकी देने के साथ-साथ उन्हें गालियां भी दीं.
अक्षरा ने 2010 में भोजपुरी स्टार रवि किशन के साथ फिल्म 'सत्यमेव जयते' से एक्टिंग डेब्यू किया था. वो भोजपुरी के बड़े एक्टर्स पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उन्हें भोजपुरी की सबसे पॉपुलर और सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेज में गिना जाता है. भोजपुरी के अलावा अक्षरा ने हिंदी टीवी पर भी काम किया है. वो 2015 में हिंदी टीवी शो 'काला टीका' और 'सर्विस वाली बहू' में काम कर चुकी हैं. अक्षरा ने 'सुर्यपुत्र कर्ण' और 'पोरस' जैसे पीरियड ड्रामा शोज में भी काम किया है.
Tagsभोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंहअक्षरा सिंहरंगदारीBhojpuri actress Akshara SinghAkshara SinghRangdari
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





