मनोरंजन
भारती सिंह के बेटे गोला ने की देबीना की बेटी लियाना से मुलाकात, एक टक निहारती दिखीं क्यूट लियाना
Rounak Dey
3 Aug 2022 7:09 AM GMT
![भारती सिंह के बेटे गोला ने की देबीना की बेटी लियाना से मुलाकात, एक टक निहारती दिखीं क्यूट लियाना भारती सिंह के बेटे गोला ने की देबीना की बेटी लियाना से मुलाकात, एक टक निहारती दिखीं क्यूट लियाना](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/08/03/1855757-20228image1425150998807debinalainabhartigolas.webp)
x
उन्होंने 3 अप्रैल 2022 को अपने बेटे लक्ष्य के आगमन के साथ पहली बार पैरेंटहुड को अपनाया।
किसी भी औरत के लिए मां बनना जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल होता है। मां बनने के बाद उसका पूरा जीवन बदल जाता है। रातों की नींद हराम होने से लेकर, गंदे डायपर बदलने तक, एक मां की शिफ्ट कभी खत्म नहीं होती है और वह दिन भर अपने बच्चे की देखभाल करती रहती है। वहीं काम करने वाली महिलाओं के लिए बच्चे और काम को मैनेज करना काफी कठिन हो जाताहै। हालांकि आज के समय में औरतें अपनी हर ड्यूटी को बखूबी से निभा रही हैं।
आम जनता से लेकर बाॅलीवुड की कई हसीनाओं ने बच्चे और काम को पूरी तरह से संभाला। इस लिस्ट में 'कॉमेडी क्वीन' भारती सिंह का नाम भी शामिल है। सेलिब्रिटी मां भारती सिंह कई मांओं के लिए एक प्रेरणा बनी।
उन्होंने अपनी डिलीवरी के कुछ दिनों के भीतर ही शूटिंग पर लौट आईं। वहीं अब 'कॉमेडी क्वीन' भारती ने काम से एक दिन की छुट्टी लेकर बेटे लक्ष्य के साथ आउटिंग पर निकली। इस दौरान उन्होंने देबिना बनर्जी और उनकी बेटी लियाना चौधरी से मुलाकात की।
भारती सिंह और देबिना बनर्जी अपने क्यूट बच्चों के साथ 'मॉम-डे-आउट' पर गईं। अपनी इंस्टा स्टोरी पर देबिना ने इस मुलाकात की तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में देबिना नियॉन शर्ट प्रिंटेड पैंट में स्टाइलिश दिखीं। उन्होंने अपने लुक को गोल सनग्लासेस से कंप्लीट किया था। वहीं उनकी नन्हीं बेटी ब्लू एंड व्हाइट ड्रेस में सुपर क्यूट ल रही हैं। इसके साथ उन्होंने व्हाइट हेयरबैंड लगाया था।वहीं भारती रेड टी-शर्ट में कूल दिखी। उन्होंने 'गुच्ची बैग' कैरी किया था। वहीं लक्ष्य ब्लू ड्रेस में बेहद क्यूट लग रहा था। दोनों अपने बच्चों को बाहों में लिए मुस्कुराते हुए कैमरे को पोज दे रही हैं। इस दौरान मां की बाहों में कैद लियाना 'गोला' को एक टक निहारती दिख रही हैं। तस्वीर के ऊपर देबिना ने लिखा-''जब लियू-पीयू गोला से मांओं के साथ मिले।''
बता दें कि भारती सिंह 3 दिसंबर 2017 को गोवा में कॉमेडियन हर्ष लिंबाचिया के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं और वैवाहिक जीवन के चार साल बाद उन्होंने 3 अप्रैल 2022 को अपने बेटे लक्ष्य के आगमन के साथ पहली बार पैरेंटहुड को अपनाया।
TagsBharti Singh
![Rounak Dey Rounak Dey](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542181-51cd2ea7-9597-44b7-93f9-c5065798056c.webp)
Rounak Dey
Next Story