मनोरंजन

भारती सिंह का बेटा बन गया हैरी पॉटर, गोला की क्यूटनेस देख दीवाने हो जाएंगे आप

Neha Dani
17 July 2022 11:48 AM GMT
भारती सिंह का बेटा बन गया हैरी पॉटर, गोला की क्यूटनेस देख दीवाने हो जाएंगे आप
x
उन्होंने बेटे के जन्म के 40 दिनों पर फैंस को उसका चेहरा दिखाया था.

कॉमेडियन भारती सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अपने फैंस के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर अपडेट देती रहती है. भारती ने कुछ समय पहले बेटे को जन्म दिया है और हाल ही में उसका चेहरा फैंस को दिखाया है.





भारती सिंह ने बेटे गोला की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसमें वह हैरी पॉटर बना नजर आ रहा है. हैरी पॉटर बन सोता हुआ भारती सिंह का बेटा गोला बहुत ही प्यारा लग रहा है.
भारती ने फोटोज शेयर कर लिखा- लक्ष्य सिंह लिंबाचिया पॉटर. साथ में हार्ट इमोजी पोस्ट की. भारती के बेटे की तस्वीरों से फैंस की नजर नहीं हट रही है.
भारती और हर्ष ने बेटे का नाम लक्ष्य रखा है. उसकी तस्वीरों पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिका- बहुत ही ज्यादा क्यूट. वहीं दूसरे ने लिखा- हाय क्यूटी.
भारती ने हाल ही में बेटे लक्ष्य और पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ फोटोशूट करवाया था. जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं.
इन फोटोज में भारती की पूरी फैमिली व्हाइट ड्रेस में ट्विनिंग करती नजर आईं थीं. भारती के ये फैमिली फोटोशूट की तस्वीरें पोस्ट होते ही वायरल हो गई थीं.
भारती सिंह ने 3 अप्रैल 2022 को गोला को जन्म दिया था. उन्होंने बेटे के जन्म के 40 दिनों पर फैंस को उसका चेहरा दिखाया था.


Next Story