मनोरंजन

हुनरबाज के मंच पर अपना सफर देखकर भारती सिंह की आंखें हुईं नम, वायरल हुआ वीडियो

Subhi
11 Feb 2022 1:44 AM GMT
हुनरबाज के मंच पर अपना सफर देखकर भारती सिंह की आंखें हुईं नम, वायरल हुआ वीडियो
x
भारती सिंह आज कॉमेडी की दुनिया का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने कभी बच्ची बनकर तो कभी बुआ बनकर अलग-अलग अंदाज में अपने फैंस का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

भारती सिंह आज कॉमेडी की दुनिया का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने कभी बच्ची बनकर तो कभी बुआ बनकर अलग-अलग अंदाज में अपने फैंस का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है जब किसी मंच पर भारती सिंह को अपने संघर्ष की कहानी याद आई हो और उनकी आंखें नम हो गई हों। हाल ही में हमेशा सबको हंसाने वाली भारती एक डांस ग्रुप की परफॉर्मेंस देखने के बाद काफी भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू नहीं थमे। जजेज भी इन दोनों की कहानी को देखकर काफी भावुक हो गए।

कलर्स के मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हुनरबाज का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक डांस ग्रुप वैलेंटाइन्स डे के खास मौके पर अपनी परफॉर्मेंस के जरिए भारती और हर्ष की लव स्टोरी को दुनिया के सामने बड़ी ही खूबसूरती से दिखाते हुए नजर आ रहा है। उनके प्यार की कहानी को बयां करने के साथ ही भारती सिंह के मोटापे की वजह से उन्हें क्या कुछ अपने शुरूआती करियर में झेलना पड़ा इसे भी बड़ी खूबसूरती से फील क्रू डांस ग्रुप ने अपने परफॉर्मेंस में उतारा। अपने पूरे सफर को देखने के बाद भारती सिंह की आंखों से आंसू गिरने लगे तो वहीं हर्ष भी चेहरे पर मुस्कान लिए काफी भावुक हो गए।

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने फील क्रू के इस परफॉर्मेंस को जजेज के साथ बैठकर ही एन्जॉय किया। उनका परफॉर्मेंस भारती और हर्ष के लिए एक सरप्राइज था। शुरुआत में जब डांस ग्रुप ने हर्ष को सहमा हुआ गुजराती बताया तो भारती हैरान रह गईं और जब उन्हें मस्त पंजाबी कुड़ी कहा तो उनके चेहरे पर एक बड़ी सी स्माइल आ गई। लेकिन जैसे-जैसे परफॉर्मेंस आगे बढ़ा भारती रो पड़ी और उनकी आंखों में आंसू देखकर परिणीति चोपड़ा ने तुरंत ही उन्हें अपने गले से लगा लिया। करण भी अपनी कुर्सी से उठें और उन्होंने भारती को गले लगाया।

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया टेलीविजन के सबसे पावरफुल और क्यूट कपल में से एक माने जाते हैं। दोनों अक्सर रिएलिटी शो के मंच पर एक-दूसरे की खिंचाई करते हुए नजर आते हैं। भारती और हर्ष ने साल 2017 में शादी की थी और शादी के पांच साल बाद अब दोनों जल्द ही माता-पिता बनने जा रहे हैं। भारतो सिंह प्रेग्नेंट हैं, जिसकी अनाउसमेंट उन्होंने बहुत ही अनोखे अंदाज में की थी। आपको बता दें कि प्रेग्नेंसी से पहले भारती सिंह ने 15 किलो वजन घटाया था। भारती ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि वह अप्रैल में अपने घर नन्हें मेहमान का स्वागत करेंगी।


Next Story