मनोरंजन

जेल से बाहर आई भारती सिंह, कपिल शर्मा शो में सिंगर नेहा कक्कड़ को लेकर कहीं ये बात

jantaserishta.com
26 Nov 2020 1:19 PM IST
जेल से बाहर आई भारती सिंह, कपिल शर्मा शो में सिंगर नेहा कक्कड़ को लेकर कहीं ये बात
x

फाइल फोटो 

नई दिल्ली: ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को जमानत मिल गई है. एनसीबी ने छापेमारी में 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया था जिसके बाद पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था. लेकिन फिलहाल दोनों को जमानत मिल गई है.

वहीं भारती सिंह एक बार फिर कपिल शर्मा शो में दिखीं. भारती सिंह ने शो में सिंगर नेहा कक्कड़ का मजाक उड़ाया. कपिल शर्मा का ये ऐपिसोड भारती की गिरफ्तारी से पहले शूट हुआ था और उनकी गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों बाद टेलिकास्ट हुआ. शो में भारती सिंह जज हिमेश रेश्मिया, विशाल ददलानी समेत आदित्य नारायण का स्वागत कर रही थी जब उन्होंने नेहा ककड़ के बारे में बात करते हुए पूछा कि वो कहा है और उनकी हाइट का मजाक उड़ाया.

उन्होंने हिमेश, विशाल समेत आदित्य से पूछा, "आप इंडियल आइडल से आये है वो लड़की कहा है? नेहा कक्कड़?" और फिर पास पड़े केले में उसे ढूढ़ने की एक्टिंग की. आदित्य नारायण ने भारती को याद दिलाया कि उनकी अभी शादी हुई है. जिस पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "हां, मैंने सोशल मीडिया पर उनके कमरे की वीडियो देखी थी जिसे फूलों से सजाया गया था."

उन्होंने आगे मजाकी अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि वो अपने पति के साथ मिलकर मेरी और मेरे पति हर्ष की एंकरिंग जॉब छीन ने की कोशिश कर रही हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story