
x
लाफ्टर क्वीन भारती सिंह हाल ही में मां बनी हैं। हर्ष और भारती ने बेटे के रूप में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | लाफ्टर क्वीन भारती सिंह हाल ही में मां बनी हैं। हर्ष और भारती ने बेटे के रूप में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। दोनों को अक्सर उनकी डेली लाइफ की रूटीन और ग्लिम्पसेज शेयर करते हुए देखा जाता है। कभी सोशल मीडिया के जरिए तो, कभी अपने वी-लॉग्स के जरिए भारती अपने बच्चे से भी फैंस को रू-ब-रू करवाती नजर आती हैं।
पिछले दिनों उन्हें डिलीवरी के आखिरी दिन तक शूटिंग सेट पर काम करते हुए देखा गया था। अब एक बार फिर उन्होंने काम पर वापसी कर ली है। डिलीवरी के महज 12 दिन बाद ही भारती सिंह हुनरबाज के सेट पर वापस आ गईं हैं। इस दौरान पैप्स ने उन्हें स्पॉट किया और उनसे कुछ बातचीत भी की। वीडियो में भारती सिंह को कहते हुए सुना जा सकता है कि 'मैं आज बहुत रोई भी हूं क्योंकि बच्चा बहुत छोटा है, सिर्फ 12 दिन का है। पर क्या करें काम काम है'।
वैसे लाफ्टर क्वीन जाते जाते फैंस को हंसाकर गईं। जब उनसे आलिया रणबीर की शादी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब दिया 'बहुत बहुत बधाई हमें बुलाया था लेकिन हम जा नहीं पाए क्योंकि बच्चा बहुत छोटा है अभी'। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों की ओर से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।
कुछ लोगों ने भारती की तारीफ की है और उनके हार्ड वर्क को सराहा है, तो कुछ लोगों ने उनकी चिंता करते हुए लिखा कि कम से कम एक महीना उन्हें आराम करना चाहिए था। तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने भारती को पैसे का लालची बताया है।

Teja
Next Story