मनोरंजन

भारती सिंह को बर्थडे पर मिला पति से ये खास गिफ्ट, शेयर कर दिखाई एक झलक

Subhi
6 July 2022 6:02 AM GMT
भारती सिंह को बर्थडे पर मिला पति से ये खास गिफ्ट, शेयर कर दिखाई एक झलक
x
टीवी की जानी मानी कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। वहीं अब इस सेलिब्रेशन का पूरा वीडियो भारती ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड किया।

टीवी की जानी मानी कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) ने हाल ही में अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। वहीं अब इस सेलिब्रेशन का पूरा वीडियो भारती ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड किया। भारती सिंह ने बताया कि वो बर्थ-डे सेलिब्रेशन के लिए महाराष्ट्र के आम्बी वैली एक दोस्त के घर गए थे, जहां उन्होंने परिवार के लोगों के बीच ही छोटा-सी पार्टी की

इसी दौरान भारती ने बताया कि हर्ष ने उन्हे क्या गिफ्ट दिए।भारती ने बताया कि उन्हें हर्ष ने गुची और एडिडास के कोलैबोरेशन का लिमिटेड एडिशन बैग गिफ्ट किया है। भारत में इस बैग की कीमत एक लाख 74 हजार 465 रुपए है। भारती ने बताया कि वो इस बैग को खरीदना चाहती थीं।

हर्ष ने भारती को सिर्फ बैग ही नहीं, बल्कि डायमंड ईयररिंग्स भी गिफ्ट की हैं। भारती को ब्लैक ड्रेस पहने दिख काफी ब्यूटीफुल दिख रही हैं। उन्होंने बताया कि, वह अपने जन्मदिन पर एक केक काटना चाहती थीं, लेकिन भारी बारिश ने उनकी योजना को बिगाड़ दिया, तभी हर्ष आते हैं और भारती को नीचे लेकर जाते हैं।


जहां गुब्बारों से सजा लिविंग एरिया और दीवार पर 'हैप्पी बर्थडे' की सजावट देख भारती दंग रह गईं। भारती सिंह ने वीडियो के लास्ट में ये भी बताया कि अगले वीडियो में वो क्या करने वाले हैं। भारती ने आम्बी से लौटते हुए खुलासा किया कि अगले वीडियो में वो अपने बेटे गोला का चेहरा दिखाने वाले हैं, क्योंकि कई लोगों ने भारती से इसकी गुजारिश की थी तो वो फाइनली उनकी ख्वाहिश को पूरा करेंगे। भारती और हर्ष की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो हाल ही में सुपरस्टार सिंगर्स 2 शो को जज किया। इसके अलावा वह शो हुनरबाज और अपने होम प्रोडक्शन शो खतरा खतरा खतरा में भी नजर आते हैं।


Next Story