मनोरंजन

भारती सिंह ने बेटे का करवाया पहला फोटोशूट, गोले के साथ शेयर की क्यूट वीडियो

Neha Dani
14 May 2022 5:10 AM GMT
भारती सिंह ने बेटे का करवाया पहला फोटोशूट, गोले के साथ शेयर की क्यूट वीडियो
x
जिसका जवाब देते हुए भारती सिंह ने ट्रोल्स को चुप करवा दिया। भारती सिंह के शो 'खतरा-खतरा' सीजन 2 का जल्द ही ग्रैंड फिनाले होगा।

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया बीते महीने ही माता-पिता बने हैं। दोनों ने अपने बेटे का अब तक कोई ऑफिशियल नाम तो नहीं रखा है, लेकिन प्यार से वह अपने बेटे को गोला बुलाते हैं। भारती ने बीते महीने 3 अप्रैल 2022 को अपने पहले बेबी का स्वागत किया था। हाल ही में उनका लाडला एक महीने का हुआ है। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने हाल ही में पहली बार अपने बेटे के साथ फोटोशूट करवाया, जिसका प्यार भरा वीडियो उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया। इसके साथ ही भारती ने बताया कि वह जल्द ही लोगों के लिए सरप्राइज लेकर आएंगी।

भारती ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया वीडियो


भारती सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल 'लाइफ ऑफ लिंबाचिया पर बेटे के पहले फोटोशूट का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भारती अपने फैंस को ये बताती हुई नजर आ रही हैं कि गोले के साथ उनका फोटोशूट हो चुका है। भारती सिंह ने कहा, 'गोले के पहले फोटोशूट का पैकअप हो चुका है। ये फोटोशूट काफी अच्छा रहा, लेकिन गोले ने हमको खूब नचा दिया वह कभी सो जाता है, कभी रोता है तो कभी उठ जाता है'। भारती ने कहा, 'गोले को जहां सोना नहीं था वो वही पर सोता था और जहां उठना नहीं था वही पर उठता था'।
40 दिन बाद फैंस को बेटे की दिखाएंगी शक्ल
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के बेटे की पहली झलक देखने का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। भारती सिंह बेटे की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती तो हैं, लेकिन उसमें अपने गोले का चेहरा वह इमोजी से छुपा देती हैं। हाल ही में किए गए फोटोशूट का जो वीडियो भारती सिंह ने पोस्ट किया है, उसमें भी उन्होंने अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है। भारती सिंह ने लेकिन इस वीडियो के बारे में बताते हुए अपने फैंस से ये वादा जरुर किया कि वह जल्द ही बेटे की पहली झलक फैंस को दिखाएंगी।
बेबी के जन्म के 12 दिन बाद काम पर लौटी थीं भारती सिंह
भारती सिंह ने अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों में पूरे 9 महीने काम किया। वह अपनी डिलीवरी से 1 दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती हुई थीं, लेकिन डिलीवरी के 12 दिनों बाद ही वह अपने काम पर लौट आई थीं। भारती सिंह के इतनी जल्दी काम पर लौटने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया, जिसका जवाब देते हुए भारती सिंह ने ट्रोल्स को चुप करवा दिया। भारती सिंह के शो 'खतरा-खतरा' सीजन 2 का जल्द ही ग्रैंड फिनाले होगा।

Next Story