मनोरंजन

भारती सिंह ने बर्थडे पर पति हर्ष से मिले डायमंड इय​ररिंग्स और डेढ लाख के बैग, देखें वीडियो

Neha Dani
7 July 2022 4:45 AM GMT
भारती सिंह ने बर्थडे पर पति हर्ष से मिले डायमंड इय​ररिंग्स और डेढ लाख के बैग, देखें वीडियो
x
वैसे कपल अपने लाडले के नाम लक्ष्य रखा है, लेकिन दोनों अपने वारिस को प्यार से गोला कहकर पुकारते हैं।

बॉलीवुड की लाफ्टर क्वीन अपने ही अंदाज के चलते सुर्खियों में रहती हैं। वह लोगों को हंसने का कभी कोई मौका नहीं छोड़ती और उनका ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है। हाल ही में भारती ने अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उन्हें उनके पति और प्रोड्यूसर हर्ष लिंबाचिया ने कीमती तोहफे दिए, जिसका खुलासा कॉमेडियन ने यू-ट्यूब पर एक वीडियो शेयर कर किया है।






वीडियो शेयर कर भारती सिंह ने बताया कि वो बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए महाराष्ट्र के आम्बी वैली एक दोस्त के घर गए थे, जहां उन्होंने परिवार के लोगों के बीच ही छोटा-सी पार्टी की।



भारती ने बताया कि हर्ष ने उनके बर्थडे को खास बनाने के लिए हर्ष ने कोई कमी नहीं की। हर्ष ने गुची और एडिडास के कोलैबोरेशन का लिमिटेड एडिशन बैग भारती को गिफ्ट किया। इस बैग की कीमत एक लाख 74 हजार 465 रुपए है। भारती ने बताया कि वो इस बैग को खरीदना चाहती थीं। हर्ष ने भारती को सिर्फ बैग ही नहीं, बल्कि डायमंड ईयररिंग्स भी गिफ्ट किए।



तो बर्थडे पर अपनी लेडीलव को कीमती गिफ्ट देकर हर्ष ने कॉमेडियन का दिल जीत लिया। फैंस को भी हर्ष का भारती के लिए ये प्यार काफी पसंद आया।



बता दें, हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह ने 3 अप्रैल, 2022 को बेटे का इस दुनिया में स्वागत किया था। वैसे कपल अपने लाडले के नाम लक्ष्य रखा है, लेकिन दोनों अपने वारिस को प्यार से गोला कहकर पुकारते हैं।



Next Story